Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
दुनियाब्रेकिंग न्यूज़

इंग्लैंड पर राज करने को तैयार एक भारतीय ऋषि सुनक

वक्त को बदलते वक्त नहीं लगता ये  कहावत एकदम सही साबित हो रही है , भारत पर राज करने वाले अंग्रेजो पर राज करने  व् प्रधानमन्त्री  की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं भारतवंशी ऋषि सुनक .. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में तीसरे राउंड के बाद मंगलवार को चार उम्मीदवार ही मैदान में रह गए हैं। इसमें भारतीय मूल के ऋषि सुनक सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, टॉम टुगेनडैट सबसे कम मत मिलने के बाद प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं। सुनक को तीसरे दौर के मतदान में सर्वाधिक 115 मत प्राप्त हुए। व्यापार मंत्री पेनी मोरडॉन्ट को 82 मत, विदेश सचिव लिज ट्रस को 71 मत और केमी बडेनोच 58 मत हासिल हुए। अगले दौर के मतदान में दावेदारों की संख्या और कम होगी और गुरुवार तक केवल दो ही उम्मीदवार मैदान में बचे रहेंगे। पांच सितंबर तक विजयी उम्मीदवार तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की जगह नए पीएम के रूप में शपथ लेंगे।

 

    Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

उत्तर प्रदेश में आज से प्लेटफार्म टिकटों के घट गए दाम

Live Bharat Times

पटियाला से सांसद प्रणीत कौर ने आज आपने दफ्तर मे किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

Admin

बीजेपी की सरकारें बना रही हैं पुराने कांग्रेसी: 12 साल तक कांग्रेस में रहे बीरेन सिंह को बीजेपी ने बनाया सीएम, गोवा में जीते 20 उम्मीदवारों में से 8 पुराने कांग्रेसी

Live Bharat Times

Leave a Comment