Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

UP के बहुचर्चित लूलू मॉल में नमाज़ पढने पर चार गिरफ्तार

लखनऊ के लूलू मॉल में किसी भी धार्मिक प्रार्थना पर मनाही है इसके बावजूद भी कुछ असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है ..त्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लुलु मॉल उद्घाटन के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। मॉल में नमाज पढ़ने के मामले में मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम मोहम्मद रेहान, आतिफ खान, मोहम्मद लोकमान और मोहम्मद नोमान हैं। ये सभी आरोपी फिलहाल लखनऊ में रहते हैं। इन्होंने स्वीकार किया कि 12 जुलाई को मॉल में बिना अनुमति के नमाज पढ़ी थी और उसका वीडियो बनाकर वायरल किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिदायत दी है कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मॉल का उद्घाटन 10 जुलाई को हुआ था।चर्चा में आने की मूल वजह 13 जुलाई को नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होना था। उसके जवाब में 14 जुलाई को हिंदू महासभा ने हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया, लेकिन प्रशासन की समझाइश के बाद मामला संभल गया। फिर मॉल प्रशासन पर रोजगार देने में मुस्लिम पूर्वाग्रह का आरोप लगा कर मॉल का बायकॉट करने की कोशिश की गई। मॉल प्रशासन ने इन आरोपों को नकार दिया। रविवार को करणी सेना के कार्यकर्ता भी मॉल के बायकॉट का पोस्टर लगाकर निकले, लेकिन उन्हें रोक लिया गया।

 

    Follow us on FacebookTwitter & Youtube.

Related posts

सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2021 घोषित: सीबीएसई 10वीं कक्षा में सुधार, कम्पार्टमेंट और निजी परीक्षा परिणाम घोषित

Live Bharat Times

पी: सैनिक स्कूल मैनपुरी में 5 बच्चे कोरोना पॉजिटिव! घर से लौटने के बाद किया गया एंटीजन टेस्ट; स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Live Bharat Times

बिहार: शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

Admin

Leave a Comment