Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

Blackheads Home Remedy: काले धब्बे बिगाड़ देते हैं चेहरे की खूबसूरती, इन्हें जड़ से खत्म करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Bye Bye Blackheads: भले ही आपका चेहरा कितना भी ग्लोइंग हो लेकिन आपकी नाक में अगर काले धब्बे हैं तो ये आपकी खूबसूरती पर ग्रहण लगा सकते हैं. तो चलिए  है जानते हैं इनसे छुटकारा पाने का तरीका.

Skin Care Tips: तेजी से बढ़ रहे पॉल्यूशन, डस्ट और लंबे समय तक मेकअप लगाए रखने से चेहरे पर ब्लैकहेड्स (Blackheads) की समस्या देखने को मिलती है. ब्लैकहेड्स आपके चेहरे की खूबसूरती पर ग्रहण लगा देते हैं. आपकी स्किन पर ये काले ब्लैकहेड्स किसी दाग की तरह नज़र आते हैं. अब ऐसी स्थिति में बार बार ब्यूटी पार्लर जाकर पैसे खर्च करना भी समझदारी का सौदा नहीं हैं. आप अपने घर में ही रखी चीज़ों से इन जिद्दी ब्लैकहेड्स को जड़ से खत्म कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिनकी मदद से आप बहुत कम खर्च में घर पर ही इन ब्लैहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं.
बेकिंग सोडा
ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने में घर में रखा बेकिंग सोडा आपके लिए काफी फायदेमंद है. इसके लिए आपको एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाना है और अच्छे से इसका पेस्ट तैयार करना है. अब इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर लगाना है और सूखने के बाद इसे रगड़ते हुए चेहरा पानी से साफ करना है. इस उपाय से आपको जल्द ही फर्क दिखाई देने लगेगा.
टूथब्रश और टूथपेस्ट
आपका टूथब्रश और टूथपेस्ट भी जिद्दी ब्लैकहेड्स को खत्म करने में काफी कारगर है. इसके लिए आपको टूथब्रश पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाना हैं. इसके बाद ब्रश से ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर धीरे-धीरे मसाज करना है. नियमित रूप से इस उपाय को अपनाकर आप ब्लैकहेड्स जैसी समस्या से निजात पा सकते हैं.
शहद और चीनी
ब्लैकहेड्स को रीमूव करने के लिए आप शहद और चीनी के मिश्रण का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले एक छोटे बाउल में शहद और चीनी को मिलाना है. इसका मिश्रण एक तरह से नैचुरल स्क्रब बन जाता है. अब इस मिश्रण से ब्लैकहेड्स पर धीरे-धीरे करीब 2 मिनट तक मसाज करें. अब इसे सूखने दें और सूखने पर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें.
अंडा
अंडा वैसे तो सेहत और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन आपके ब्लैकहेड्स के लिए भी अंडा लाभदायक है. सबसे पहले आपको एक छोटे बाउल में अंडे की सफेदी लेना है. इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इसका अच्छे से मिश्रण बनाना है. अब अंडे और शहद के मिश्रण को ब्लैकहेड्स पर लगाएं और करीब 15 से 20 मिनट इसे ऐसे ही रहने दें  और सूखने के बाद इसे हल्के गर्म पानी से धो लें. इसे सप्ताह में दो बार जरूर लगाएं.
ग्रीन-टी और केले का छिलका
ग्रीन-टी की कुछ पत्तियों को पानी में अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे ब्लैकहेड्स पर लगाएं. लगभग 20 मिनट बाद चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लें. वहीं केले के छिलके के अंदरूनी भाग को ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर रगड़ने से भी जिद्दी ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाया जा सकता है.
Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

पीनट बटर रोज खाने से मिलते हैं ये शानदार फायदे

Live Bharat Times

बच्चों की हाइट नही बढ़ रही है तो उन्हे ये खिलाना शुरू करे असर दिखना शुरू हो जाएगा।

Live Bharat Times

Health Tips: दाद, खुजली और एक्जिमा से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, जानिए घरेलू उपाय

Live Bharat Times

Leave a Comment