Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

भारत के स्टार एथलिट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया

vभारत के स्टार एथलिट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। नीरज ने भाला फेंक में टोक्यो ओलिंपिक्स में व्यक्तिगत स्पर्धा में देश के लिए पहला स्वर्ण जीता था और इस बार वर्ल्ड एथलेटिक्स में कमाल दिखाया। अमेरिका में खेले गए भाला फेंक के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर भाला फेंककर सिल्वर जीता। इस तरह वर्ल्ड चैपियनशिप में नीरज गोल्ड से जरूर चूक गए, लेकिन यह 19 साल बाद है कि भारत ने यहां व्यक्तिगत स्पर्धा में पदल मिला है। 2003 में अंजु बॉबी जॉर्ज ने पदक जीता था। इसके साथ ही नीरज चोपड़ा को बधाइयों का दौर शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीरज को बधाई दी है। खेल जगत की हस्तियों ने नीरज की तारीफ की। नीरज के घर पर सुबह से जश्न का माहौल था और जैसे ही पदक पक्का हुआ, लोग नाचने लगे। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 88.39 मीटर की दूरी तय की और फाइनल में जगह बनाई थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, हमारे सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक नीरज चोपड़ा द्वारा एक बड़ी उपलब्धि! शुभकामनाएं। यह भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। नीरज को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। वहीं योगी आदित्यनाथ ने लिखा, आज #WorldAthleticsChampionships में नीरज चोपड़ा जी ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि हेतु आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है। जय हिंद
Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

आज से वुमन प्रीमियर लीग का प्रारंभ, पांच टीमो का जलवा दिखेगा

Live Bharat Times

ब्रेंडन मैकुलम बने इंग्लैंड टीम के टेस्ट कोच: 14 साल बाद छोड़ेंगे केकेआर, सीजन दर सीजन नई टीम से जुड़ेंगे

Live Bharat Times

RCB vs SRH फैंटेसी फाफ डु प्लेसिस ने 11:132 के स्ट्राइक रेट से बनाए 250 रन, 150 के स्ट्राइक रेट से चल रहा है मार्कराम का बल्ला

Live Bharat Times

Leave a Comment