Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

मनीष सिसोदिया के घर CBI की रेड,21 स्थानों पर एक साथ छापेमारी

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर आज सुबह सीबीआई की टीम पहुंचने से हड़कंप मच गया। सीबीआई पहुंचने की जानकारी खुद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दी। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग अच्छा काम करते हैं उसे परेशान किया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई 21 जगहों पर सर्च अभियान चला रही है,मनीष सिसोदिया के घर समेत 21 जगहों पर छापेमारी हो रही है। यह अभियान नई आबकारी पॉलिसी को लेकर है। बताया जा रहा है कि एक्ससाइज विभाग के कई अफसरों इस सर्च में मौजूद हैं।

सिसोदिया ने अपने घर हो रही सीबीआई जांच के साथ-साथ सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का भी मसला उठाया। सिसोदिया ने कहा कि ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। उन्होंने कहा कि हम दोनों के ऊपर झूठें आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।

इस मुद्दे को लेकर केजरीवाल ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अख़बार NYT के फ़्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ हुई और सिसोदिया की तस्वीर छपी,उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी,CBI का स्वागत है। उन्होंने कहा कि पूरा Co-Operate करेंगे। पहले भी कई जांच और रेड हुईं लेकिन कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।

Related posts

उत्तराखंड के नैनीताल हाईकोर्ट को शिफ्ट करने की तैयारी, यहां हो रही जमीन की तलाश ।

Live Bharat Times

दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर शुक्रवार तक बीएस3 पेट्रोल और बीएस4 डीजल कारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Admin

चुरू – जिला नहीं बनने से सुजानगढ़ की सड़कें जाम

Live Bharat Times

Leave a Comment