Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़

कल से जमकर बरसेंगे बदरा, उदयपुर, जयपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में रविवार से तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। जयपुर समेत 15 से अधिक जिलों में रविवार से तेज बारिश होगी। वहीं कई जिले में हल्की बारिश दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।इसके साथ ही कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के अधिकतर भागों में बारिश और कहीं-कहीं भारी से लेकर अति भारी बारिश का अलर्ट जताया गया है। बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के तट पर गहरा कम दबाव का क्षेत्र बनने से यह पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। इस तंत्र के असर से रविवार से पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर संभाग के साथ ही उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के अधिकतर भागों में बारिश में बादल मेहरबान रहेंगे। इसके साथ ही कहीं-कहीं भारी से लेकर अति भारी बारिश होने की संभावना है। सोमवार से तेज बारिश होने के पूरे आसार रहेंगे।
प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो अजमेर में 30.9, भीलवाड़ा में 31.2, वनस्थली में 31.9, अलवर में 33.5, जयपुर में 33.2, पिलानी में 35.1, सीकर में 32, कोटा में 32.5, बूंदी में 32.5, चित्तौड़गढ़ में 31.6, डबोक में 29.2, बाड़मेर में 31.4, पाली में 31.8, जैसलमेर में 31, जोधपुर में 31.6, फलौदी में 33.2, बीकानेर में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Related posts

लगातार सात दिनों तक घाटे में रहने के लिए सेंसेक्स, निफ्टी लाल निशान में

Live Bharat Times

गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व पर शामिल हुए सांसद।

Live Bharat Times

दिल्ली: पहला ‘हॉन्टेड हेरिटेज वॉक’ 6 मई को मालचा महल से शुरू होगा

Live Bharat Times

Leave a Comment