Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार – कमाई 500 रुपये और आईटी विभाग ने थमा दिया 37.5 लाख रुपये का नोटिस

बिहार के खगड़िया में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अलौली प्रखंड के मघौना गांव के रहने वाले एक मजदूर को इनकम टैक्स विभाग की तरफ से एक नोटिस मिला है। आयकर विभाग ने नोटिस जारी कर मजदूर को  37.50 लाख रुपये का बकाया भुगतान करने का आदेश दिया है। वहीं, नोटिस मिलने के बाद मजदूर सहित उसका पूरा परिवार सदमे में आ गया है। मजदूर का कहना है कि दिनभर काम करने के बाद कहीं उसे 500 रुपये की दिहाड़ी मिलती है, ऐसे में वह इस समस्या से कैसे निपटे। अब उसने स्थानीय थाने में न्याय के लिए गुहार लगाई है। मिली जानकारी के मुताबिक, अलौली प्रखंड के मघौना गांव के रहने वाले गिरिश यादव मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। अब उसे इनकम टैक्स का नोटिस मिला है। नोटिस के मुताबिक, उसके नाम पर 37.50 लाख रुपये का टैक्स बकाया है, जिसे उसे भरना है। नोटिस में ये भी कहा गया है कि उसके नाम पर राजस्थान के पाली में एक कंपनी रजिस्टर्ड है। शिकायतकर्ता को उसके नाम से जारी पैन नंबर के खिलाफ नोटिस मिला है। वहीं, गिरीश का कहना है कि वे कभी राजस्थान गए ही नहीं हैं। अब गिरीश यादव ने संबंधित थाने का दरवाजा खटखटाया है। गिरीश को मिले इस नोटिस को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Related posts

प्रधानमंत्री कल होंगे हैदराबाद के दौरे पर, करेंगे 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ

Live Bharat Times

मध्यप्रदेश में अब कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी, जाने कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ।

Admin

दिल्ली: क्या अब मिलेगा दिल्ली को मेयर? 6 फरवरी को चुनाव कराने का तीसरा प्रयास

Admin

Leave a Comment