Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़

हत्या का आरोपी महिला के साथ होटल में बिता रहा था समय

कर्नाटक के हुबली से तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने एक हत्या के आरोपी को महिला साथी के साथ समय बिताने के लिए होटल में रुकने की इजाजत दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया, तीनों पुलिसकर्मी होटल के बाहर पहरा दे रहे थे। इसी दौरान छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया, इरफान खान नाम के शख्स की हत्या के सिलसिले में बच्चा खान को शनिवार को सुनवाई के लिए बल्लारी से धारवाड़ लाया गया था। अदालत में पेश होने के बाद बच्चा खान ने पुलिसकर्मियों  से कहा कि वह एक होटल में अपनी महिला साथी के साथ वक्त बिताना चाहता है। यह महिला साथी बेंगलुरू से धारवाड़ आई थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे होटल में रुकने की इजाजत दे दी थी। इतना ही नहीं ये पुलिसकर्मी होटल के बाहर पहरे में भी तैनात हो गए। इसकी जानकारी गोकुल रोड पुलिस को हुई तो होटल में छापेमारी की गई। इस दौरान तीनों पुलिसकर्मियों समेत बच्चा राय और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया बच्चा खान हत्या के मामले में 20 साल से अधिक समय से जेल में है। उन्होंने कहा कि मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Related posts

गुजरात में बीजेपी सबसे ज्यादा बढ़त, सबसे ज्यादा वोट शेयर और सबसे ज्यादा सीटें पाकर रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है – प्रदीपसिंह वाघेला

Admin

मंदी का संकेत! आईटी दिग्गज विप्रो ने फ्रेशर्स को दी जाने वाली सैलरी में 50 फीसदी की कटौती की

Live Bharat Times

बीजेपी छत्तीसगढ में 15 मार्च को करेगी बडा विरोध, ईस मामले को प्रदेश अध्यक्षने उठाए सवाल

Live Bharat Times

Leave a Comment