Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

झारखंड के सीएम का करीबी प्रेम प्रकाश गिरफ्तार ED ने दबोचा


झारखंड में अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ED)ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रकाश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पारिवारिक मित्र अमित अग्रवाल का करीबी सहयोगी है। वहीं इससे पहले देर रात प्रेम प्रकाश के घर से  ईडी ने दो एके-47, 60 कारतूस व दो मैगजीन बरामद की थी। हालांकि, बाद में रांची पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दोनों  एके-47 प्रेम प्रकाश के नहीं बल्कि रात में उनके पास ठहरे दो पुलिस कॉन्सटेबल की है।बताया जा रहा है कि ईडी ने अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद कई ठिकानों पर छापेमारी की है। झारखंड और बिहार के करीब 17 लोकेशन पर तलाशी अभियान जारी है। ईडी ने अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन के करीबी पंकज मिश्रा, उसके सहयोगी बच्चू यादव को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ के आधार पर ईडी ने ये छापे मारे। ईडी ने 8 जुलाई को मिश्रा व उसके सहयोगियों के 19 ठिकानों पर छापा मारा था। आरोप है कि मिश्रा व अन्य ने खनन माफियाओं से मोटी रकम लेकर उन्हें लाभ पहुंचाया और इस आपराधिक आय को गलत तरह से ठिकाने लगाया। ईडी ने जुलाई के छापों में 50 बैंक खातों में जमा 13.32 करोड़ रुपये जब्त किए थे।

Related posts

IDTRS ने Accountant पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन।

Live Bharat Times

T20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय कप्तान की गर्जना, ऑस्ट्रेलिया को दी ‘चेतावनी’

Live Bharat Times

देहरादून : चार धाम यात्रा में इस बार होगा केवल ऑनलाइन पंजीकरण

Admin

Leave a Comment