Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

कोरोना फिर गरमाया, 94 हजार से अधिक मरीज अब भी संक्रमित

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 हजार 725 नए मामले सामने आएं। इसके साथ ही संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4 करोड़, 43 लाख, 78 हजार, 920 पहुंच गई। देश में अब भी 94 हजार 47 मरीज ऐसे हैं जो अभी कोरोना से ठीक होने के लिए इलाज करवा रहे हैं, यानी इतने एक्टिव केस हैं। कोरोना से मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 5 लाख, 27 हजार, 488 तक पहुंच गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय हर रोज सुबह आठ बजे अपडेटिड कोरोना आंकड़े जारी करता है. गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 13 हजार, 84 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस समय देश में 98.60 फीसद लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर अस्पतालों से घर लौट चुके हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक 1.9 फीसद लोगों की इस महामारी के कारण मौत हुई है, जबकि 0.21 फीसद एक्टिव केस अभी हैं।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोरोना टीकों की 210.82 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।  पिछले 24 घंटे में ही 23 लाख, 50 हजार, 665 कोविड वैक्सीन देशभर में लगाई गईं।

Related posts

IND Vs AUS: इंदौर की पिच पर विवाद; टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने उठाए सवाल, ICC कर सकती है बड़ी कार्रवाई

Live Bharat Times

भारत की चरमपंथी छवि को आकार देने के लिए बीबीसी डॉक्यूमेंट्री हैचेट जॉब: विदेश मंत्री एस जयशंकर

Admin

IPL में डेब्यू कर सकते हैं ये 10 विदेशी खिलाड़ी, अपने देश में मचा रखा है तहलका

Live Bharat Times

Leave a Comment