Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश अंबानी का एलान- 5G इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में Jio की मदद करेगी अमेरिकी कंपनी

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सलाना आम बैठक शुरू हो गई है।  कंपनी की इस 45वीं एजीएम को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे हैं। RIL के निवेशकों के साथ-साथ कॉरपोरेट जगत की भी नजरें रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम पर टिकी हुई हैं। Jio ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के मेट्रो शहरों में दिवाली 2022 तक Jio 5G सेवाओं को लॉन्च करने की घोषणा की। दिसंबर 2023 तक 18 महीनों में पूरे
भारत को कवर करने के लिए इसे अन्य शहरों और कस्बों में तेजी से विस्तारित किया जाएगा। रिलायंस एजीएम का समापन करते हुए कंपनी के मुखिया मुकेश अंबानी ने कहा है कि 2027 में अपने स्वर्णिम दशक के अंत तक कंपनी अपने मूल्य को दोगुना से अधिक करेगा। उसके बाद भी हमारी बढ़ोतरी तेजी से जारी रहेगी।रिलायंस रिटेल के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 4.5 बिलियन विज़िट हुई, पिछले साल की तुलना में इसमें  2.3 गुना की बढ़ोतरी आई है। इसके डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अपनी वृद्धि जारी रखी है और हर दिन लगभग छह लाख ऑर्डर दिए जा रहे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.5 गुना अधिक है। इसने वेयरहाउसिंग और फुलफिलमेंट स्पेस को दोगुना कर 670 मिलियन सीयू फीट कर दिया, जिससे आपूर्ति स्थानों को देश भर में मांग केंद्रों से जोड़ा गया। कुल राजस्व में इसके ब्रांड का योगदान 65% से अधिक है।आकाश अंबानी ने जियो की 5जी सर्विस का प्रजेंटेशन देते हुए कहा कि इसकी सबसे दिलचस्प बात होगी कि यह अल्ट्रा हाई स्पीड फिक्स्ड ब्रॉडबैंड है। इसके जरिए देशभर के हर क्लासरूप में हाई क्वालिटी एजुकेशनल कंटेट मिल सकेगा।हमने स्वदेशी रूप से एंड-टू-एंड 5G स्टैक विकसित किया है जो क्वांटम सुरक्षा जैसी उन्नत सुविधाओं से लैस होगी। इसे हमारे 2,000 से अधिक युवा जियो इंजीनियरों ने इन-हाउस विकसित किया है: मुकेश अंबानी

Related posts

दिल्ली: 19 जनवरी से शहर बढ़ सकता है पारा, जाने यह मौसम का हाल 

Admin

नरक चतुर्दशी कब है? किसकी पूजा की जाती है इस दिन ?

Live Bharat Times

सलमान खान का कहना है कि शालिन भनोट को बिग बॉस 16 छोड़ने के लिए ₹2 करोड़ देने होंगे।

Live Bharat Times

Leave a Comment