Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

नेशनल स्पोर्ट्स डे। क्यों और किसकी वजह से मनाते हे

हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. ये दिन हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर उन्हें श्रृद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है. हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की आज, 29 अगस्त 2022 को 117वीं जयंती है.

हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह का जन्म 29 अगस्त 1905 को वर्तमान प्रयागराज, यूपी में हुआ था. अपनी बुनियादी शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्‍होंने 1922 में एक सैनिक के रूप में भारतीय सेना की सेवा की. वह एक सच्चे खिलाड़ी थे और हॉकी खेलने के लिए सूबेदार मेजर तिवारी से प्रेरित थे. ध्यानचंद ने उन्हीं की देखरेख में हॉकी खेलना शुरू किया.

मेजर ध्यानचंद ने 1926 से 1948 तक अपने करियर में 400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल किए, जबकि अपने पूरे करियर में लगभग 1,000 गोल किए. ऐसे महान खिलाड़ी को श्रद्धांजलि देने के लिए, भारत सरकार ने 2012 में उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया. इस मान्यता से पहले, उन्हें भारत सरकार द्वारा 1956 में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

वर्ष 2012 में भारत में ‘नेशनल स्पोर्ट्स डे’ मनाने की शुरुआत हुई थी. इस खास अवसर पर देश के बेस्ट खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार आदि स्पोर्ट्स अवॉर्ड देकर राष्ट्रपति सम्मानित करते हैं. यह दिन दैनिक जीवन में खेलों के महत्व को भी बढ़ावा देता है. खेल ना सिर्फ देश-दुनिया में नाम, शोहरत दिलाता है, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में भी मदद करता है. खेलने से शरीर को कई सेहत लाभ होते हैं. इससे आपकी पूरी बॉडी एक्टिव रहती है. शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है

Related posts

चीन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी, चीन का वादा- वापसी में नहीं होगी कोई बाधा

Live Bharat Times

आईएनएस विक्रांत: प्रधानमंत्री ने नौसेना के इतिहास में स्वदेश निर्मित पहले विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का उद्घाटन किया

Live Bharat Times

के एल राहुल ने किया कुछ ऐसा की सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ

Live Bharat Times

Leave a Comment