Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

नागार्जुन बर्थडे : 63 की उम्र में भी युवाओ सा है लुक,क्या है इसका राज

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर नागार्जुन आज यानी 29 अगस्त को 63 साल के हो गए। नागार्जुन को देखकर उनकी उम्र का अंजादा नहीं लगाया जा सकता, वो खुद को फिट और यंग रखने के लिए घंटों वर्कआउट में पसीना बहाते हैं। 100 से अधिक तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके नागार्जुन के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हैं।

नागार्जुन का पूरा नाम अक्किनेनी नागार्जुन राव  है, उनका जन्म 29 अगस्त, 1959 को चेन्नई में हुआ था। नागार्जुन ने कई इंटरव्यू में इस बारे में बात की कि कैसे उन्होंने अपनी फिजिक्स पर काम किया है। इसका श्रेय सही खाने की आदतों और रोजाना कसरत को देते हैं। नागार्जुन के दिन की शुरुआत सुबह 6 बजे एक घंटे जिम के साथ होती है। उसके बाद पहला नाश्ता अंडे की सफेदी और ब्रेड के साथ होता है। सुबह 11 बजे दूसरे नाश्ते में पोंगल, डोसा और इडली जैसे दक्षिण भारतीय व्यंजन शामिल हैं।

फिर दोपहर के भोजन के लिए वो चावल, रोटी और चार प्रकार की सब्जी करी के साथ देसी भोजन करते हैं। वो लंच से पहले फल भी खाते हैं। अंत में शाम 7 बजे रात के खाने में ग्रिल्ड चिकन या मछली के साथ उबली सब्जियां खाते हैं और रात 10 बजे सो जाते हैं। खाने के शौकीन नागार्जुन मानते हैं कि उन्हें डाइटिंग का शौक नहीं है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने जो स्वस्थ आदतें अपनाई हैं, वे उनकी आकर्षक फिजिक के लिए 50 प्रतिशत जिम्मेदार है।  बाकी का श्रेय वर्कआउट और डाइट को दिया जाता है, जिनमें से प्रत्येक का 25 प्रतिशत हिस्सा होता है।

Related posts

खनन पट्टा लीज मामला : चुनाव आयोग का पत्र राजभवन पहुंचा, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

Live Bharat Times

सामंथा रूथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म यशोदा है और इस तारीख को इसका टीजर लॉन्च किया जाएगा

Live Bharat Times

एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी एंटरप्रेन्योर हेमलता अन्नामलाई: संस्थापक और सीईओ – एम्पीयर व्हीकल्स

Live Bharat Times

Leave a Comment