Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सरकारी स्कूल में दलित बच्चियों ने खाना परोसा तो रसोइए ने फेंका,

जालोर में शिक्षक की पिटाई से दलित बच्चे की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है। इसी बीच प्रदेश के कई जिलों से दलित छात्रों की पिटाई के कई मामले सामने आए हैं। अब उदयपुर में दलित बच्चियों ने खाना परोसा तो उसे फिकवाने का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र के भारोडी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। स्कूल की दलित छात्रा डिंपल मेघवाल और नीमा मेघवाल ने स्कूल के कुक लालूराम गुर्जर पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि दोनों के खाना परोसने के कारण खाना खाना फिकवा दिया गया। इस मामले को लेकर दोनों ने रसोइये के खिलाफ गोगुंदा थाने में मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में सीओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल के रसोइये लालूराम गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। सीओ ने बताया कि प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि कुछ बच्चे खाना खा रहे थे। ऐसे में उन बच्चों को यह दोनों बच्चियां खाना परोसने लगीं। इसे लेकर रसोइये ने विरोध जताया।
वहीं छात्रा डिंपल मेघवाल और नीमा मेघवाल का कहना है कि शुक्रवार को स्कूल में भोजन के समय कुछ बच्चे खाना खा रहे थे। इस दौरान वे अपने साथी बच्चों को खाना परोस परोसने लगी। उनके खाना परोसे जाने से नाराज होकर कुक लालूराम गुर्जर उनके साथ ने उन्हें अपशब्द कहे और जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

Related posts

वाराणसी : G-20 समिट की बैठकों की तारिख आयी सामने, अप्रैल में होगी पहली बैठक

Live Bharat Times

बालों को काले, लंबे और मजबूत बनाने के लिए घर पर ही यह आसान नुस्खा अपनाएं

Live Bharat Times

मध्य प्रदेश के भोपाल में कबाड़ से बनाई दुनिया की सबसे बड़ी वीणा।

Admin

Leave a Comment