Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

उज्जवला योजना में हर गरीब परिवार को मिलेगा निःशुल्क गैस कनेक्शन: विजय शुक्ला

सिलवानी। तहसील के ग्राम बम्होरी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पार्ट 2 के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किए जाने को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला व जनपद पंचायत अध्यक्ष तरुवर सिंह राजपूत की विशेष मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तवर सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री की इस योजना को गरीबों को अमीरों के समकक्ष लाने वाली योजना बताया। उन्होंने कहा कि गैस कनेक्शन पहले आर्थिक रूप से सम्पन्न परिवारों के यहाँ हुआ करते थे लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्येक गरीब को गैस कनेक्शन देकर उन्हें धुआं मुक्त जीवन व्यतीत करने तथा आसानी से खाना बनाने की सुविधा दी। यहाँ पर सम्बोधन में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने और अमीर लोगों की बराबरी करने के लिए यह योजना शुरू की। गैस कनेक्शन प्राप्त होने से महिलाओं को धुंए से होने वाली बीमारी से निजात मिलेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना, लाडली लक्ष्मी योजना सहित अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं की भी चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक रामपाल सिंह राजपूत के निज सचिव राजेंद्र पांडे ,मीडिया प्रभारी शिवम नामदेव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related posts

गुजरात सरकार कराएंगी 10,400 प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार, सीएम भूपेन्द्र पटेल की अगुवाई में हुए MOU

Live Bharat Times

WPL CRICKET -आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा पहला मैच

Live Bharat Times

सु्प्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, 39 महिला सैन्य अधिकारियों को मिलेगा स्थायी कमीशन

Live Bharat Times

Leave a Comment