Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी करेगी बैठक

केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए आज मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में शाम साढ़े चार बजे एक अहम बैठक होगी। बैठक में चुनाव में पार्टी की रणनीति और आगामी योजनाओं की तैयारियों पर चर्चा होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा की इस अहम बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी महासचिव बीएल संतोष शामिल होंगे। बैठक में केंद्र की मोदी सरकार के कलस्टर इंचार्ज मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। लोकसभा क्षेत्रों को अलग अलग कलस्टर में बांटा गया है और हर कलस्टर का एक प्रभारी मंत्री बना दिया गया है। कलस्टर मंत्री लगभग 14-15 प्रमुख मंत्री हैं, जिनमें स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, अनुराग ठाकुर, नरेंद्र तोमर, संजीव बालियान, महेंद्र पांडे नेता शामिल हैं.

मालूम हो कि हाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी में फैसला लेने वाली सबसे ताकतवर और सर्वोच्च संस्था भाजपा संसदीय बोर्ड और चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाने वाली ताकतवर केंद्रीय चुनाव समिति के नए सदस्यों के नाम की घोषणा कर ही दी। मगर नड्डा की इस लिस्ट ने तब सबको चौंका दिया जब उन्होंने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान मोदी सरकार में वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संसदीय बोर्ड के साथ ही केंद्रीय चुनाव समिति से भी बाहर कर दिया। गडकरी और शिवराज संसदीय बोर्ड के सदस्य होने के नाते केंद्रीय चुनाव समिति के भी सदस्य थे और इसलिए बोर्ड से छुट्टी होने के साथ ही दोनों नेता चुनाव समिति से भी बाहर हो गए हैं।

Related posts

कोरोना, मंकीपॉक्स, एड्स तीनों बीमारियो ने एक साथ लिया युवक को अपनी चपेट में

Live Bharat Times

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किराए पर लिया आलीशान फ्लैट, एक महीने के किराए में मिले इतने लाख

Admin

पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति (WBSHFWS) ने Community Health Officer पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, ये है आवेदन की आखिरी तारीख।

Admin

Leave a Comment