Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

अनुराग बासु के निर्देशन में बनी ‘आशिकी 3’ में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन कई नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं. बॉलीवुड फिल्में जहां इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं, वहीं उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने 185 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. तब से लेकर अब तक कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर कार्तिक आर्यन को फिल्में ऑफर कर रहे हैं. हाल ही में कार्तिक के हाथ में एक बड़ी फिल्म लगी है.

‘आशिकी 3’ में नजर आएंगे कार्तिक
दरअसल, 5 सितंबर की सुबह कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि वह जल्द ही ‘आशिकी 3’ पर काम करने जा रहे हैं और इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बासु कर रहे हैं. उन्होंने फैंस को यह खुशखबरी देते हुए लिखा कि अब तेरे बिन जी लेंगे हम, आशिकी 3 आपके दिल की धड़कन को रोक देगी. आपको बता दें कि ‘आशिकी 3’ को भूषण कुमार की टी-सीरीज और खास फिल्मों के निर्माता मुकेश भट्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक नायिका के नाम की घोषणा नहीं की है.

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने भूषण कुमार, अनुराग बसु, मुकेश भट्ट और संगीतकार प्रीतम के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी. साथ ही, अभिनेता ने एक साक्षात्कार में कहा कि आशिकी एक ऐसी फिल्म है जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ हूं और ‘आशिकी 3’ में अभिनय करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है.

Related posts

होली की मिठाइयों में शामिल करें सेव के लडडू , जाने रेसिपी

Live Bharat Times

दिल्ली: ग्रुप ए के अधिकारियों के तबादले, पोस्टिंग पर केंद्र द्वारा अध्यादेश जारी करने के बाद AAP की तीखी प्रतिक्रिया

Live Bharat Times

फिर से राजस्थान में सीयासी गरमाई, सचिन पायलट ने गहलोत पे खुलकर साधा निशान

Leave a Comment