Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कभी घूमे हैं सीक्रेट हिल स्टेशन, देहरादून के पास ही है मौजूद

उत्तराखंड में एक ऐसी जगह है जहां ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए विदेशों से सैलानी आते हैं। ये सीक्रेट हिल स्टेशन अब धीरे-धीरे सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है और यहां देश ही नहीं बल्कि दुनिया से पर्यटक आ रहे हैं। उत्तराखंड में स्थित यह खूबसूरत हिल स्टेशन कनाताल है। कुछ वक्त पहले तक इसे हिडन हिल स्टेशन कहा जाता था क्योंकि यहां कम टूरिस्ट आते थे लेकिन अब यह जगह सैलानियों से गुलजार रहती है। आप यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं।

अगर आपको प्रकृति की असली खूबसूरती देखनी है तो कानाताल हिल स्टेशन जरूर घूमें। यह हिल स्टेशन चारों तरफ से हरियाली और जंगलों से घिरा हुआ है, यहां की प्राकृतिक सौंदर्य आपका मन मोह लेगा और यहां के मनमोहक नजारे आपके दिल में उतर जाएंगे। यह खूबसूरत हिल स्टेशन उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित है। यह हिल स्टेशन मसूरी हाई-वे पर मौजूद है। कानाताल हिल स्टेशन समुद्र तल से 2,590 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अगर देहरादून से इस हिल स्टेशन की दूरी की बात की जाए तो यह करीब 78 किलोमीटर है। दिल्ली से करीब 300 किमी और चंबा से 12 किलोमीटर दूर है यह खूबसूरत हिल स्टेशन। यहां आप एडवेंचर्स एक्टिविटी कर सकते हैं और कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं। इस हिल स्टेशन में सैलानी पहाड़, घाटियां, झरनें, नदियां और जंगल देख सकते हैं। इस हिल स्टेशन में आप कोडाई जंगल में आप 5-6 किमी तक ट्रेकिंग कर सकते हैं। आसपास की पहाड़ियों और घाटी के अद्भुत दृश्यों को निहार सकते हैं और फोटोग्राफी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

Related posts

पाकिस्तानी सेना ने की थी 4 लाख महिलाओं से दरिंदगी

Live Bharat Times

Entertainment: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ही नहीं इस ब्यूटी क्वीन के खिलाफ पहले ही जारी हो चुका है वारंट!

Live Bharat Times

यूक्रेन को सैन्य सहायता भेजने के लिए जर्मनी पर दबाव बढ़ा।

Live Bharat Times

Leave a Comment