Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़

मां भुवनेश्वरी के दर्शन करना चाहते हैं, उत्तराखंड में यहाँ स्थित है प्रसिद्द मंदिर

अगर आपको धार्मिक यात्राओं का शौक है और आप देश के कोने-कोने में मौजूद मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं, तो इस बार आप मां भुवनेश्वरी के दर्शन कर सकते हैं। यह शक्तिपीठ उत्तराखंड के देवप्रयाग में स्थित है जिसकी बेहद मान्यता है। कहा जाता है कि यहां मां भुवनेश्वरी भक्त के साथ नमक के बोरे में प्रवेश कर आई थी और उसके बाद यहां उनके मंदिर का निर्माण किया गया। यह मंदिर अब मां भुवनेश्वरी मणिद्वीप धाम सिद्धपीठ कहलाता है और यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं।

मां भुवनेश्वरी मणिद्वीप धाम सिद्धपीठ सांगुड़ा तिल्या बिलखेत नामक जगह पर है। यह जगह देवप्रयाग से करीब 11 किलोमीटर दूर है। यहां मां के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ ही बेहद सुकून भी मिलता है। मंदिर समिति से जुड़े हुए नैथानी जी का कहना है कि मां भुवनेश्वरी मंदिर आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र है। पूरे उत्तराखंड में इस मंदिर की बेहद मान्यता है। हर नवरात्रि इस मंदिर में बड़ा आयोजन होता है और भक्त मां की पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।

इस मंदिर को लेकर लोकश्रुति है कि पौड़ी जनपद के मनियारस्यूं पट्टी के सैनार गांव के नेगी बंधु नजीबाबाद नमक लेने गये थे। वो 5 भाई थे,कहा जाता है कि नमक खरीदते वक्त मां भुवनेश्वरी भी उनके नमक के बोरे में सूक्ष्म रूप में प्रवेश कर गईं। ऐसा कहा जाता है कि जैसे ही नेगी बंधु कोटद्वार -दुगड्डा होते हुए सांगुड़ा गांव पहुंचे मां ने अपनी शक्ति दिखाना शुरू कर दिया। नमक के बोरे का बजन काफी ज्यादा बढ़ गया और उसे उठाना मुश्किल हो गया। जब पांचों भाइयों ने नमक के बोरे में देखा तो उन्हें उसमें एक पिंडी (पत्थर) मिला। जिसे उन्होंने सामान्य पत्थर समझकर फेंक दिया। जिसके बाद रात्रि में मां भुवनेश्वरी ने भवानी नेगी को स्वप्न में दर्शन दिये जिसके बाद उनका यहां मंदिर बनाया गया। पहाड़ी के तलहटी पर निर्मित इस मंदिर से आप आसपास के खूबसूरत नजारे भी देख सकते हैं। चारों तरफ फैले जंगल और हरियाली मंदिर की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देती है।

Related posts

दिल्ली: NDMC बैठक के दौरान BJP ने केजरीवाल के घर की मरम्मत का मुद्दा उठाया

Live Bharat Times

दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती ‘शोभा यात्रा’ की इजाजत दी, लेकिन…

Live Bharat Times

जेमिमा की ‘जादुई’ पारी: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

Live Bharat Times

Leave a Comment