Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़

बदायूं की जामा मस्जिद भी विवादों के घेरे में , मस्जिद को नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा

जिस तरह ज्ञानवापी का मामला लगातार ख़बरों में बना है ठीक उसी तर्ज़ पर बदायूं में मौजूद जामा मस्जिद का मामला भी धीरे धीरे चर्चा में आता जा रहा है। इस मामले में वादी पक्ष का दावा है की जामा मस्जिद नीलकंठ महादेव के मंदिर को तोड़कर बनाया गया है।  आज इस मामले में सुनवाई होनी है और दोनों ही तरफ से अपना अपना पक्ष मजबूती से रखने की तैयारी करी जा रही है।  जहां वादी अपना पक्ष मजबूत करने की कोशिश में लगे हैं, तो वहीं इंतजामिया कमेटी मुकदमा निरस्त कराने की कोशिश में है।

गौरतलब है कि 2 सितम्बर को इस मामले में मुक़दमा दर्ज़ कराया गया था।  जिस पर न्यायालय ने इंतजामिया कमेटी समेत 6 प्रतिवादियों को नोटिस भेजे थेऔर मुक़दमे की अगली सुनवाई आज यानी 15 सितम्बर को तय करी थी। जहाँ एक तरफ वादी पक्ष सबूत के तौर पर तमाम सरकारी किताबों में लिखा इतिहास, गजेटियर, नक्शा आदि पेश करेगी वहीँ इंतजामिया कमेटी 1991 एक्ट के हवाले के साथ और भी तर्क प्रस्तुत करने वाली है। दोनों पक्ष आज सुबह करीब साढ़े दस बजे न्यायालय पहुंचेंगे और फिर न्यायाधीश के सामने अपना-अपना पक्ष रखेंगे।

Related posts

RBI ने लिया बड़ा फैसला: इस बैंक के लेन-देन पर रोक, ग्राहकों पर क्या होगा असर?

Admin

इन आदतों को अपनाकर कैविटीज से अपने दांतों को बचाए।

Admin

छठ पूजा 2021: आज डूबते सूरज और कल उगते सूरज को शहद और बच्चों की सेहत के लिए अर्घ्य दिया जाएगा.

Live Bharat Times

Leave a Comment