Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

उतराखंड के CM पुष्कर धामी का एक और बड़ा एक्शन

देहरादून – उतराखंड में बीजेपी सरकार फुल एक्शन मोड में दिख रही है CM धामी एक और बड़े एक्शन प्लान के साथ आये है..उत्तराखंड में मदरसों के सर्वे के बाद धामी सरकार का एक और एक्शन प्लान बना है। प्रदेश भर के मदरसों में अब NCERT सिलेबस से पढ़ाई होगी।  इसके लिए सरकार की ओर से ठोस रणनीति बनाकर कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने बताया कि बोर्ड के अंदर प्रदेशभर में 103 मदरसे संचालित हैं।कुछ चयनित मदरसों में इसी साल, जबकि शेष बचे मदरसों में अगले साल में हरहाल तक एनसीईआरटी सिलेबस को लागू कर दिया जाएगा।
शम्स ने कहा कि ऊंची तालीम देने के साथ ही इस बात पर जोर दिया जाएगा कि तलबा बड़े होकर डॉक्टर, इंजीनियर, खिलाड़ी, सांइटिस्ट बनकर प्रदेश और देश का खूब नाम रोशन करें। कहा कि प्रदेशभर में मदरसों की हालत सुधारने के लिए प्लानिंग भी की गई है, ताकि देश और प्रदेश का भविष्य सुरक्षित हाथों में हो।मालूम हो कि विगत दिनों सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में संचालित मदरसों के सर्वे की बात कही थी। धामी ने चिंता जताते हुए कहा था कि मदरसों में कई अनियमिताओं की शिकायत आ रही हैं, इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने मदरसों की जांच और सर्वे करवाने का मन बनाया है। धामी के इस एक्शन ने उथल पुथल तो मचा दी है …

Related posts

…तो क्या संगीत समारोह खत्म हो चुका है? सिद्धार्थ-कियारा का प्री-वेडिंग वीडियो वायरल

Admin

यूपी विधानसभा चुनाव: यूपी बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आज दिल्ली में, बाकी उम्मीदवारों पर होगी चर्चा, गठबंधन में सीट बंटवारा भी होगा फाइनल

Live Bharat Times

‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में नजर आए रणबीर कपूर

Live Bharat Times

Leave a Comment