Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

दो दिन से गायब किसान का जंगल में मिला शव, भतीजे पर हत्या का आरोप

मेरठ के परतापुर के इकला गांव निवासी किसान देवेंद्रर रविवार से अपने घर से गायब थे। रविवार को जब वो अपने घर से निकला  थे तो कुछ देर में लौट कर आने को बोल गया था, लेकिन फिर वो घर वापस नहीं लौटा। काफी देर के बाद भी जब वो घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। वहीँ दूसरी तरफ किसान की बहन ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए सोमवार को थाने में तहरीर दी और परिवार के ही कुछ लोगों पर शक जाहिर किया। किसान की बहन विमला का कहना है की उसकी और देवेंद्र की रविवार रात दो बजे तक फोन पर बात हुई उसके बाद उसका फ़ोन स्विच ऑफ़ हो गया जब सोमवार को भी उसका फ़ोन स्विच ऑफ़ रहा तब उसने मेरठ आकर परतापुर थाने में  अपने भतीजे मोहित पर अपने भाई की हत्या का शक जताते हुए देवेंद्र की गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी ही हुई थी कि इसी दौरान मंगलवार की सुबह देवेंद्र का खून से लथपथ शव छज्जूपुर गांव के जंगल में बरामद हो गया। देवेंद्र का गला रेता हुआ था और सीने में भी चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी भतीजे मोहित को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

IPL पर फिर कोरोना का खतरा, दिल्ली की पूरी टीम क्वारेंटाइन; फिजियो और एक खिलाड़ी की रिपोर्ट पॉजिटिव

Live Bharat Times

बहुप्रतीक्षित फिल्म विक्रम वेधा का विस्फोटक टीजर रिलीज, एक बार फिर रीमेक

Live Bharat Times

एक दूसरे की बाहों में दिखे बबीता जी और वरुण धवन! लीक हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीर

Live Bharat Times

Leave a Comment