Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

सिर्फ वायरस ही नहीं घर के अंदर के प्रदुषण से भी सर्दी खांसी हो सकती हे।

सिरदर्द, स्किन में खुजली और बहती नाक केवल सर्दी के लक्षण नहीं हैं, यह आपके घरों के अंदर की गंदगी और उससे निकले प्रदूषण के कारण भी हो सकते हैं.

घर के अंदर के प्रदूषण के कारण महिलाओं और बच्चों में 10 से अधिक बीमारियां हो रही हैं. इनमें खांसी, घरघराहट, गला सूखना, सांस लेने में तकलीफ, आंखों में खुजली और कई अन्य बीमारियां शामिल हैं. यह अध्ययन लखनऊ यूनिवर्सिटी के इसाबेला थोबर्न कॉलेज में रसायन विज्ञान संकाय के अल्फ्रेड लॉरेंस के नेतृत्व में किया गया है. इसमें इनडोर वायु प्रदूषण के कारण महिलाओं और बच्चों के बीच स्वास्थ्य जोखिम का आकलन करने के लिए शोध किया गया था.

घर के अंदर के प्रदूषण के कारण 60 प्रतिशत महिलाओं ने सिरदर्द की शिकायत की जबकि 62 प्रतिशत बच्चों में नाक बहने की शिकायत सामने आई. इस अध्ययन में 560 महिलाओं को शामिल किया गया जिनमें 434 महिलाएं पॉश इलाके में रहती थीं जबकि 107 महिलाएं शहर के औद्योगिक क्षेत्र में रहती थीं. इसके अलावा 19 महिलाएं शहर के अन्य हिस्सों में रहती थीं. अध्ययन में इन महिलाओं के घरों के अंदर की गंदगी की पड़ताल की गई और इससे निकलने वाले प्रदूषण का आकलन किया गया. जिन घरों में ये महिलाएं रहती थीं, उसके आसपास के दो मीटर के दायरे का परीक्षण किया गया और इंडोर प्रदूषण को मापा गया.

Related posts

कांग्रेस क्यों हारी चुनाव? अमित शाह ने गिनाए 8 मुद्दे

Live Bharat Times

प्याज को अंकुरित होने से बचाना चाहती हैं तो फॉलो करें ये टिप्स

Live Bharat Times

पेशी पर बंदी को मोबाइल मुहैया कराने वाले पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Live Bharat Times

Leave a Comment