Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

Ind Vs Aus 3rd T20 :रोमांचक मुक़ाबले में भारत ने एक गेंद रहते जीता मैच, सूर्य कुमार यादव और विराट के बेहतरीन पचासे

सूर्य कुमार यादव और विराट कोहली की बेहतरीन बल्लेबाज़ी के चलते भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हैदराबाद में खेले गए सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में 6 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम को 187 रन का लक्ष्य दिया था जिसे टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। सूर्य कुमार यादव ने 69 रन की अपनी पारी के दौरान 36 गेंदे खेली और पांच शानदार छक्के और इतने ही चौके लगाए वहीँ विराट कोहली ने 48 बॉल में 3 चौके और 4 छक्कों की बदौलत 63 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इन दोनों के अलावा अंत में हार्दिक पांड्या ने भी 25 रनों की शानदार पारी खेली।

इससे पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने टीम डेविड 27 गेंदों पर 54 रन और कैमरन ग्रीन 21 गेंदों पर 52 रन के तूफानी अर्धशतकों की मदद से 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। निचले क्रम में डेवीड ने डेनियल सेम्स जिन्होंने 20 गेंदों में 28 रन बनाए के साथ सातवे विकेट के लिए 68 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थति में पहुंचाया।

लक्स्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ख़राब रही पहले ही ओवर में लोकेश राहुल एक रन बनाकर चलते बने। जिनका सैम्स की गेंद पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने बेहतरीन कैच लपका। कप्तान रोहित शर्मा ने जोश हेजलवुड पर पारी का पहला छक्का जड़ा। उन्होंने विरोधी टीम के कप्तान पैट कमिंस का स्वागत चौके के साथ किया लेकिन इसी ओवर में छक्का जड़ने की कोशिश में सैम्स को कैच दे बैठे। रोहित ने 17 रन की पारी खेली। लेकिन इसके बाद आए सूर्य कुमार ने कोहली के साथ टीम की पारी को आगे बढ़ाया। सूर्यकुमार ने कमिंस पर चौके से खाता खोला, जबकि कोहली ने हेजलवुड की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा। भारत को अंतिम दो ओवर में 21 रन की जरूरत थी। हार्दिक ने 19वें ओवर में हेजलवुड की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा।  इस ओवर में 10 रन बने। कोहली ने अंतिम ओवर में सैम्स की पहली गेंद छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर फिंच को कैच दे बैठे। पांड्या ने हालांकि 5वीं गेंद पर चौके के साथ भारत को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

गेंदबाज़ी में भारत की और से स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। अक्षर पटेल 33 रन पर 3 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे.युजवेंद्र चहल भी 22 रन देकर 1 विकेट लेने में सफल रहे। हालांकि जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार काफी महंगे साबित हुए।

Related posts

विश्व चैम्पियनशिप कुश्ती टूर्नामेंट: बुधवार को विनेश फोगट ने ब्रोंज जीता मैडल

Live Bharat Times

बढ़ते साइबर क्राइम के चलते कर चुके हैं कई युवाआत्महत्या

Live Bharat Times

राजस्थान में गहलोत गुट और पायलट गुट के मध्य गहमागहमी

Live Bharat Times

Leave a Comment