Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

झुंझुनू – भारी बारिश कम कारण बाजरा मूंग आदि फसलो को नुकसान

झुंझुनू – राजस्थान में इस बार बारिश सारे रिकॉर्ड तोड़ने के मूड में है ,झुंझुनूं जिले में दो दिन से हो रही बरसात ने खेतों में खरीफ फसल को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। जिले गांवों में हुई बरसात से खेतों में कटी पड़ी बाजरे, मूंग, चंवला में पानी भर गया। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. राजेंद्र लांबा ने बताया कि बरसात से बाजरा, मूंग, मोठ आदि में नुकसान की संभावना है। जबकि ग्वार, मूंगफली व बाद में बोए गए बाजरे में नुकसान नहीं है। किस क्षेत्र में कितना नुकसान हुआ। इसका गिरदावरी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। किसानों का कहना है कि पहले बरसात नहीं होने से कई फसल जल गई। जबकि अब कटी फसल में पानी भर जाने से किसानों को नुकसान हुआ है। वहीं, शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में हल्की बरसात हुई।राजस्थान में जाते हुए मानसून से और भी बारिश की आशंका है ..

Related posts

पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किए साउथ के इन चार दिग्गजों को, जाने पूरी खबर।

Live Bharat Times

किसान ड्रोन यात्रा: पीएम मोदी ने किया 100 किसान ड्रोन का उद्घाटन, कहा- आधुनिक कृषि प्रणाली की दिशा में एक नया अध्याय होगा

Live Bharat Times

उत्तराखंड चुनाव 2022: पार्टी को झटका देने की तैयारी में उत्तराखंड कोंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आज बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

Live Bharat Times

Leave a Comment