Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

अभिनेत्री आशा पारेख को दिया जाएगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2022 इस साल दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नाम का ऐलान करते हुए कहा कि ये हमारे लिए गर्व का विषय है कि इस वर्ष दादा साहब फाल्के पुरस्कार अभिनेत्री आशा पारेख को मिल रहा है। उन्होंने 10 वर्ष की आयु में फिल्मों में काम करना शुरू किया। उन्होंने 95 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

आशा पारेख के पिता थे गुजराती
आशा पारेख का जन्म 2 अक्टूबर 1942 को हुआ था। आशा पारेख की मां वोहरा मुस्लिम थीं और उनके पिता बच्चूभाई पारेख गुजराती थे। आशा पारेख ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में कम उम्र में की थी। 1952 में उन्होंने फिल्म मां से बाल कलाकार के रूप में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।

79 साल की आशा पारेख ने दिल देके देखो, कटी पतंग, तीसरी मंजिल और कारवां जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। उन्हें हिंदी सिनेमा की एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री माना जाता है। इससे पहले 2019 दादा साहब फाल्के अवॉर्ड साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को दिया गया था।

Related posts

सूखा धान लाने वाले किसानों को नहीं करना पड़ेगा मंडी में इंतजार-किसान

Live Bharat Times

शेयर बाजार में लंबी अवधि के बाद हरियाली, सेंसेक्स 449 अंक चढ़कर बंद

Live Bharat Times

रेलवे स्टेशन पर एमआरपी से ज्यादा पैसा वसूलने पर तुरंत करें शिकायत

Admin

Leave a Comment