Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

सिलेंडर ब्लास्ट के धमाकों से दहला रांची, 4 दुकानें जलकर खाक

घटना लालपुर थाना क्षेत्र के प्लाजा चौक के पास एक गैस दुकान की है। आग लगने की वजह से एक एक कर के 4 सिलेडर में ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और गैस दुकान के आसपास स्थित अन्य तीन दुकानों को भी अपने आगोश में ले लिया। इससे पहले कि दमकल मौके पर पहुंचते, देखते ही देखते सभी दुकान जलकर स्वाहा हो गए। इस चार दुकान में एक दुकान एक किराना, एक आइसक्रीम पार्लर और एक प्लास्टिक आइटम की दुकान जलकर राख हो गए हैं। दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ हैरविवार की सुबह सभी सप्तमी की पूजा में व्यस्त थे तभी अचानक एक एक करके चार धमाके हुए लोग दहशत में आ गए कि अखिर धमाके किस चीज के हैं।पूरा माजरा समझ में आया कि गैस दुकान में सिलिंडर ब्लास्ट हुआ है। आनन-फानन में पुलिस कंट्रोल रूम और अग्निशमन कंट्रोल रूम में फोन कर आग लगने की सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग का दस्ता 20 मिनट बाद ही मौके पर पहुंच गया लेकिन आग इतनी भयावह है कि चारों दुकान तुरंत से जलकर खाक हो गए। 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया।जिस दुकानदारों के दुकान जले हैं उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर उन्होंने काफी मात्रा में खिलौने आइसक्रीम और दूसरी तरह की चीजें मंगवाई थी। उम्मीद थी कि 2 साल बाद बेहतरीन बिक्री होगी। जो पूर्व के घाटे से उबारने में मदद करेगी। लेकिन इस आग ने उनके सपनों को जलाकर राख कर दिया।

Related posts

यूपी चुनाव 2022: पिता को याद कर स्टेज पर रोने लगे आजम खान के बेटे अब्दुल्ला

Live Bharat Times

भूकंप: बेंगलुरु में 5 मिनट के भीतर आए भूकंप के दो झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.3 की तीव्रता

Live Bharat Times

बॉक्स ऑफिस पर ‘भोला’ की अच्छी ओपनिंग, जानें पहले दिन का कलेक्शन, 2023 की तीसरी बेस्ट ओपनर बनी, वीकेंड पर निगाहें

Live Bharat Times

Leave a Comment