Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सपा संरक्षक की हालत नाजुक, ICU से CCU में भेजा गया, होने लगी दुआये

सपा  संरक्षक और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्थिति बेहद क्रिटिकल बताई जा रही है. उन्हें आज सुबह ICU से  CCU में ट्रांसफर  कर दिया गया है।  विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत अति गंभीर है, सपा संरक्षक की दोनों किडनियां जवाब दे चुकी हैं और वह डायलिसिस पर हैं। इसके अलावा बीपी भी काफी कम है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें निमोनिया हो गया है और उनकी क्रिटिकल हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

गौरतलब है की  82 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का कई दिनों से मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीते रविवार को उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया। पिता मुलायम के आईसीयू में शिफ्ट होने के बाद उनके बेटे अखिलेश यादव, बहू डिंपल यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे।

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ खराब होने के बाद से ही प्रदेश भर में मुलायम सिंह यादव के जीवन रक्षा के लिए धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। महामृत्युंजय के मंत्रों का जाप कर मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु होने की कामना से अनुष्ठान किया जा रहा है वैदिक ब्राह्मण सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान में लगे हुए है।

Related posts

बिजनेस टाइकून सुनील मित्तल के छोटे भाई राजन मित्तल भी है अरबपति; उनका नेट वर्थ है…

Live Bharat Times

Delhi Murder: घूमने-फिरने की शौकीन थी श्रद्धा, दुनिया घुमाने का वादा करके जिंदगी के आखिरी सफर पर ले गया आफताब

Live Bharat Times

अगर आप भी वेट गेन करना चाहते हैं तो इन चीजों को डायट में करें शामिल

Live Bharat Times

Leave a Comment