Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

एमपी के इंदौर में स्ट्रीट डॉग को कार से कुचला, मामला पहुंचा पुलिस के पास

मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के एरोड्रम इलाके में सड़क पर सो रहे कुत्ते पर कार चढ़ाने का वीडियो सामने आया है। उसने कुत्ते को बुरी तरह जख्मी कर दिया। लोगों ने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर तेज रफ्तार कर चला गया। पीपल्स फॉर एनिमल ने कार का नंबर देखने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एरोड्रम पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मामला गुरुवार रात का है, वीडियो आज शुक्रवार सुबह सामने आया है।पीपुल्स फॉर एनिमल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी प्रिंयाशु जैन ने बताया कि भूपेश सोनी की शिकायत पर कार नंबर MP09CK4934 के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक व्यंकटेश नगर में गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे यहां से एक कार निकली। इसने सड़क पर सो रहे कुत्ते को कुचल दिया। वह कुत्ते को घसीटते हुए 10 फीट तक ले गया। ड्राइवर ने कार कुछ कम की, तभी लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। इसके बाद वह कार की रफ्तार तेज करके भाग गया। लोगों ने आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए हैं। पुलिस अब कार चालक की तलाश कर रही है।

Related posts

HDFC Bank Hike Interest Rate: प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी बैंक के लोन महंगे हो गए हैं

Live Bharat Times

अडानी ग्रुप के शेयर में जारी गिरावट पर लगा ब्रेक, लंबे वक्त बाद दिखी तेजी

Admin

Small Business Ideas- 2 लाख रुपए महीना कमाना है तो HSB शुरू कीजिए, डिमांड में है

Admin

Leave a Comment