Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

तमिलनाडु में बंधक बनी 28 लडकियों में से 7 लडकियों की सकुशल हुई घर वापसी।

सभी लड़किया बुखार व चिकन पॉक्स बीमारी से है ग्रसित। बोकारो………..बतातें चलें की तमिलनाडु में झारखंड के 30 युवतियां एक कंपनी में फंसी हुई है जिसमें बोकारो की 27 लड़कियां थी जिनमें से 7 लड़कियों की बोकारो अपने घर वापसी हुई है। तेनुघाट के दीनदयाल उपाध्याय मेगा स्किल सेंटर से सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण लेने के बाद तमिलनाडु के त्रिपुर शहर स्थित केपीआर मिल्स नामक कंपनी में काम करने गई थी ये लडकिया और वहां बंधक बन गई थी, जिस का आरोप परिजनों ने लगाया था। गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद की पहल और झारखंड सरकार श्रम विभाग के कुशल प्रबंधन से तमिलनाडु में फंसी गोमिया और आसपास की जो अब पता चला है कि 27 नहीं बल्कि बोकारो से 28 युवतियां तमिलनाडु गई थी जिसमे से सात की सकुशल बोकारो अपने घर वापसी हुई है सभी को रांची रेलवे स्टेशन से श्रम विभाग के अधिकारियों ने पिक किया और बोकारो के गोमिया पहुंचाया है। सभी बुखार व चिकन पॉक्स बीमारी से ग्रसित हैं। एक की स्थिति जो तमिलनाडु से ही काफी बीमार चली थी, उसका रास्ते में एकाएक तबियत और बिगड़ गया। जिसे गोमिया पहुंचते ही इलाज के लिए ललपनिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य की भी घर पहुंचने के बाद एक एक कर तबियत बिगड़ती जा रही है। एक युवती तो परिजन से बात करते करते एकाएक बेहोश हो गई,जिसे तत्काल पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने अपनी गाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया है।

Related posts

दिल्ली: एनटीपीसी का जवाब- हम दिल्ली को पूरी बिजली मुहैया करा रहे हैं लेकिन डिस्कॉम 70 फीसदी बिजली का ही इस्तेमाल कर रहा है.

Live Bharat Times

अगर आप भी सफेद बालों को काला करना चाहते हैं तो इन विशेष उपायों को अपनाएं

Live Bharat Times

नए साल के जश्न के लिए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, नशे में गाड़ी चलाने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई

Live Bharat Times

Leave a Comment