Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

राजधानी के मधुकम तक पहुंची धर्मांतरण की धधक, पुलिस के द्वारा छह महिलाओं को लिया गया हिरासत में।

रांची – राँची के सुखदेवनगर इलाके के मधुकम में धर्मांतरण का मामला सामने आया. जिसको लेकर स्थानीय लोग और हिंदू संगठन के लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया. इस मामले में 6 महिलाओं को पकड़ा गया जिन्हें लेकर लोग सुखदेवनगर थाना पहुंचे. इस मामले में पुलिस के द्वारा छह महिलाओं को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया की ये महिलाएं पिछले 6 दिनों से इलाके में घूम रही थी और लोगों को बरगला रही थीं. मामले की जानकारी मिलने के बाद इनपर नजर रखनी शुरू की गई और जैसे ही इन्होंने ईसाई धर्म अपनाने को लेकर प्रेरित करने का काम शुरू किया. स्थानीय लोगों ने इन्हें पकड़ लिया। सामाजिक कार्यकर्ता पूनम सिंह ने बताया कि ये झारखंड को कमजोर करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश है. उन्होंने कहा कि गरीब दबे कुचले लोगों को झांसे में लेकर लालच देकर ये महिलाएं उन्हें धर्म परिवर्तन करने को कहती थीं. खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य माध्यमों का लालच इनके द्वारा दिया जाता था। आरोपित महिलाओं का कहना है कि वे किसी का जबरन धर्म परिवर्तन नहीं करा रही थीं, बल्कि वे ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं. जो इस धर्म के प्रति अपनी आस्था जताते थे, उन्हें ही ईसाई धर्मावलंबी बनाती थीं. उनका कहना है कि नॉर्थ कोरिया में जीसस क्राइस्ट का पुनर्जन्म हुआ है और इसे लेकर ही वे लोगों को इस धर्म से जुड़ने का आग्रह कर रही थीं.पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिलाओं से पूछताछ जारी है।

Related posts

अब WhatsApp में आ रहा है एक और शानदार फीचर, जिससे बदल जाएगा कॉलिंग का अंदाज

Live Bharat Times

हरे बींस को अपने डाइट में करें शामिल, इससे मिलेंगे अनेक सेहतमंद लाभ

Admin

पीएम् नरेंद्र मोदी ने किया कर्तव्य पथ का उद्घाटन

Live Bharat Times

Leave a Comment