Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

खाकी बनी खलनायक : शिकायत लेकर पहुंची महिला का दरोगा ने ही किया यौन शोषण

उत्तर प्रदेश में खाकी एक  बार फिर से दागदार हो गयी है। प्रदेश के गाज़ियाबाद शहर के सूर्यनगर चौकी में शिकायत लेकर पहुंची महिला का चौकी के ही दरोगा  ने ही यौन शोषण किया। पीड़िता की शिकायत के बाद एस एस पी मुनिराज ने आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।  दरअसल पूरा मामला गाजियाबाद के थाना लिंक रोड इलाके की सूर्य नगर चौकी का है। यहाँ पर तैनात दरोगा अंशुल वर्मा पर आरोप है की उन्होंने जांच के नाम पर पीड़ित महिला को कई बार अकेले में बुलाया साथ ही साथ महिला को कई बार होटल में भी ले गया और वहां पर पीड़िता के साथ यौन सम्बन्ध बनाए। महिला का आरोप है की दरोगा अंशुल वर्मा ने उसको झांसा दिया था की वो अपनी पत्नी को तलाक देकर पीड़िता से शादी करेगा लेकिन जब महिलादरोगा के ऊपर  शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो उसने न सिर्फ महिला के साथ मारपीट करी बल्कि उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।

दरअसल महिला किसी केस के सम्बन्ध में दरोगा के संपर्क में आई थी।  महिला के संपर्क में आने के बाद झांसा देकर दरोगा ने महिला के साथ संबंध बनाए थे। यही नहीं जब महिला गर्भवती हो गयी तो दरोगा अंशुल वर्मा ने महिला पर दबाव डालकर उसका गर्भपात भी करवा दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में आरोपी दरोगा पुलिस लाइन में तैनात है। इस साल के मई महीने तक उसकी तैनाती लिंक रोड थाने की सूर्य नगर चौकी पर थी। अपनी तैनाती के दौरान दरोगा ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर महिला की शिकायत दर्ज नहीं दी। जब पीड़ित महिला ने एसएसपी के सामने गुहार लगायी तब कप्तान ने तुरंत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार का इस मामले पर कहना है की महिला की शिकायत पर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  मुकदमें में गर्भपात संबंधी धाराएं भी लगाई गई है और अब पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Related posts

America Mid Term Election: मुश्किल हुई जो बाइडन की राह, प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत, अब ये होगी दिक्कत

Live Bharat Times

यूपी चुनाव: वेस्ट यूपी में कैराना के बाद अब मथुरा जाएंगे अमित शाह, 26 के बाद यूपी की जंग में उतरेंगे बीजेपी के दिग्गज

Live Bharat Times

प्रकाश सिंह बादल को पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- पंजाब की तरक्की के लिए मेहनत की

Live Bharat Times

Leave a Comment