Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

वाराणसी : स्कूटी सवार शिक्षका को स्कूल जाते समय ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत

आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार 25 साल की एक युवती ने तेज रफ़्तार ट्रक ने रौंद दिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालाक मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान उसकी स्कूटी के नंबर के आधार पर किया गया। मृतका के पास मौजूद सामान से उसका टिफ़िन बॉक्स भी बरामद हुआ जिससे आदेश है की वो अपनी ड्यूटी पर जा रही थी। मृतका की पहचान शिवपुर वाराणसी के सनबीम डालिम्स सिगरा स्कूल की शिक्षिका श्रेया श्रीवास्तव के रूप में हुई।

आज गुरूवार सुबह तकरीबन साढ़े छः बजे के करीब नइबस्ती गाजीपुर मुख्य मार्ग पर पाण्डेयपुर की ओर से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने पाण्डेयपुर की तरफ से आशापुर की ओर जा रही स्कूटी सवार 25 वर्षीय शिक्षिका श्रेया श्रीवास्तव को कुचल दिया। स्कूटी सवार की तत्काल दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची लालपुर-पाण्डेयपुर थाने की ने मृतका के क्षत विक्षत शव को किसी तरह एकत्र कर अपने कब्जे में किया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की स्कूटी को फिलहाल थाने में रखा गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान करने में लगी है।

Related posts

LIC के शेयरों में बड़ी गिरावट, अडानी संकट की वजह से दबाव में बीमा कंपनी के शेयर!

Live Bharat Times

कोसी के 4 सरकारी शौचालय 5 सेकेंड में ढके: मानसून की पहली बारिश के बाद ही उफान पर कोसी नदी, कई जगह हो रहा कटाव

Live Bharat Times

अगर आप भी एसिडिटी से परेशान रहते हैं तो इन अद्भुत नुस्खों को अपनाएं

Admin

Leave a Comment