Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

माँ के साथ आया था मंदिर,मंदिर के बाहर काटा खुद का गला, मौत

मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के गड़बड़ा धाम से एक बहुत ही अजीबो गरीब घटना सामने आ रही है। यहाँ अपनी माँ के साथ मंदिर दर्शन को आए युवक ने ब्लेड से अपना ही गला काट लिया। गर्दन कटते ही खून की धार बह निकली और युवक बुरी तरह तड़पने लगा। हैरान परेशान माँ एंबुलेंस से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आई जंहा पर चिकित्सकों ने युवक की प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के नदनी गांव निवासी बीस वर्षीय मनोज कुमार अपनी माँ केशरी देवी के साथ बाइक से मंदिर दर्शन पूजन करने आया था। माँ केशरी देवी बेटे को बाहर छोड़कर मंदिर के अंदर दर्शन करने के लिए गयी हुई थी। माँ के इंतज़ार में मंदिर के बाहर खड़े मनोज ने यकायक ब्लेड निकाला और अपना गला काट लिया, चीख पुकार की आवाज़ सुनकर माँ केशरी देवी बाहर पहुंची तो पाया बेटा मनोज बुरी हालत में लहूलुहान पड़ा है। माँ ने आनन् फानन में  एंबुलेंस सेवा 108 पर फोन लगाकर युवक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आई। जंहा पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.कामेश्वर तिवारी व डा.अभिषेक जायसवाल ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया जहाँ इलाज़ के दौरान मनोज की मौत हो गयी।

मनोज श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय डिग्री कॉलेज लालगंज में बीए फाइनल का छात्र है। माता का रो रोकर  हाल बेहाल है। मां केशरी देवी ने बताया कि लगभग 20 दिनों से उसके पुत्र की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसके स्वास्थ्य सुधार के लिए उसे लेकर मां गड़बड़ा धाम शीतला के यहां मन्नत मांगने आई थी।

Related posts

राखी सावंत और आदिल खान ने गुपचुप तरीके से की शादी!

Admin

जिया खान के साथ मारपीट करके गालियां देते थे सूरज पंचोली

Live Bharat Times

इंदौर के नाम दर्ज हुई एक और उपलब्धि, ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान

Live Bharat Times

Leave a Comment