Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की फिर बढ़ी परेशानी

अपनी बेहतरीन कॉमेडी से लोगों का दिल जीतने वालीं कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की परेशानी एक बार फिर से बढ़ सकती हैं। ड्रग्स मामले में मुंबई एनसीबी ने एक बार फिर भारती और हर्ष पर शिकंजा कसा है. एनसीबी ने दंपति के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. खबर के सामने आने पर कपल के फैन्स परेशान हो गए हैं।

भारती-हर्ष की बढ़ी परेशानी
मुंबई NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ कोर्ट में 200 पेज का चार्जशीट दाखिल किया है। यह चार्जशीट ड्रग्स मामले में दाखिल की गई है। गौरतलब है कि इस कपल को साल 2020 में ड्रग के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती और हर्ष को 2020 के अंत में ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। भारती और हर्ष के घर और कार्यालय में छापेमारी की गई थी, जिसमें 86.50 ग्राम गांजा जब्त किया गया था।

Related posts

इस दिन रिलीज होगा जॉन अब्राहम का ‘सत्यमेव जयते 2’, पोस्टर में दिखा धांसू अंदाज

Live Bharat Times

Politics: कर्नाटक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना, कहा- इतनी मेहनत अगर…

Live Bharat Times

पान के पत्ते चबाने से होने वाले इन अद्भुत फायदों के बारे में आप भी जाने

Leave a Comment