Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया प्रदेश के सीएम राइज स्कूलों का वर्चुअल भूमि पूजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के अहिल्याश्रम में

किया प्रदेश के 69 सीएम राइज स्कूलों का वर्चुअल तौर पर भूमि पूजन सीएम शिवराज इंदौर के अहिल्याश्रम पहुंचे और यहां पर वर्चुअल तौर पर रिमोट का बटन दबाकर उन्होंने इन स्कूलों का भूमि पूजन किया
सीएम शिवराज ने बच्चों को संबोधित किया और उनसे काफी विषयों पर चर्चाएं भी की मुख्यमंत्री जी ने बच्चों से बात करते हुए कहा सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं हमें खेल में भी अव्वल रहना है उन्होंने साथियों और शिक्षकों से निवेदन करते हुए कहा इसे किसी नौकरी की तरह ना लेकर एक साधना की तरह लें और अपने संपूर्ण भाव से इस कार्य में सहयोग करें यह हमारे प्रदेश के कल की उम्मीद है
मुख्यमंत्री जी ने नशे एवं नशे कारोबारी से संबंधित बात करते हुए बच्चों से कहा हमें नशे से दूर रहना है और जो भी नशे कारोबारी हैं उनके घर पे बुलडोजर चलाया जाएगा
इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की 12वीं में मेरिट में आने वाले छात्रों को सरकार की तरफ से लैपटॉप दिया जाएगा
 मुख्यमंत्री जी ने स्वामी विवेकानंद द्वारा कही गई बात को एक संदर्भ के तौर पर बच्चों के समक्ष रखा और समझाया की स्वामी विवेकानंद ने कहा था यह शरीर केवल हड्डियों और रक्त से नहीं बना बल्कि यह शरीर भगवान का अंश है मनुष्य जो चाहे ले वो कर सकता है मनुष्य जैसा भी सोचता है वैसा बन जाता है हम कुछ कर के दिखाएंगे कुछ बनकर दिखाएंगे हर बच्चे में काबिलियत होती है बस जरूरत है तो सही मार्ग और लगन की

Related posts

नोएडा में खत्म होगा पानी का संकट! रविवार तक मिलेगी पर्याप्त आपूर्ति

Live Bharat Times

लखनऊ : सपा के जातीय जनगणना अभियान पर केशव ने ट्वीट कर कसा तंज

Admin

आप के कारण गुजरात कांग्रेस को कुछ सीटों पर नुकसान हुआ है: अर्जुन मोढवाडिया

Admin

Leave a Comment