Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राजनीति

महान टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी ने करी मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, जताई उत्तराखंड में काम करने की इच्छा

टेनिस के महान खिलाड़ियों में शुमार अमेरिका के टेनिस खिलाडी आंद्रे अगासी ने उत्तराखंड  में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की इच्छा जाहिर करी है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को शिष्टाचार भेंट की और अपनी इच्छा व्यक्त की। वह आंद्रे अगासी फाउंडेशन नाम से एक संस्था को संचालित करते हैं जो सामाजिक क्षेत्र में काम करता है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान हुई बातचीत में टेनिस स्टार ने बताया की उनकी संस्था किस प्रकार काम करती है। उन्होंने सीएम से उत्तराखंड में फाउंडेशन की गतिविधियां संचालित करने की इच्छा जाहिर की।

मुख्यमंत्री द्वारा अगासी की पेशकश की खुले दिल से सराहना की गयी और उन्होंने आंद्रे अगासी  फाउंडेशन का उत्तराखंड में स्वागत किया।मुख्यमंत्री धामी ने  कहा कि यदि अगासी का फाउंडेशन राज्य के सामाजिक क्षेत्र के विकास में अपना योगदान  देगा तो इससे राज्य की तरक्की में मदद मिलेगी। सीएम कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक,बहुत जल्द ही आंद्रे अगासी फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड सरकार को अपनी कार्ययोजना का प्रस्ताव दिया जाएगा ,जिसमे फाउंडेशन बताएगा कि वह राज्य में किन बिंदुओं पर काम करने का इच्छुक है।

Related posts

सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवन राम से की, भड़क गए नरोत्तम मिश्रा

Admin

राजस्थान में अरविंद केजरीवाल ने की रैली, AAP नेता ने किया कांग्रेस, BJP पर हमला, कहा – दोनों ने राज्य को लूटा

Live Bharat Times

मुख्यमंत्री योगी जे पी नड्डा संग पहुंचे गाज़ीपुर, 2024 लोकसभा चुनाव प्रचार की करेंगे शुरुआत

Admin

Leave a Comment