Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे पंजाब डेरा ब्यास में लगवाई हाजरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डेरा ब्यास पहुंचे, जहां उन्होंने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। यह बैठक बेहद आरामदायक माहौल में हुई और इस बैठक के कई मायने निकाले जा रहे हैं, लेकिन इस बैठक के बारे में भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि यह कोई राजनीतिक नहीं बल्कि धार्मिक बैठक है.

 बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर और सोलन में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. जिस वजह से इस बैठक को राजनीति के सिलसिले में देखा जा रहा है क्योंकि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव 12 नवंबर को होने हैं और डेरा राधा स्वामी का हिमाचल प्रदेश में काफी जनाधार है.
इससे पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आदमपुर वायु सेना स्टेशन पहुंचे, जहां उनका स्वागत पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, मुख्य सचिव वीके जंजुआ, डीजीपी गौरव यादव ने किया। इसके बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से डेरा ब्यास के लिए रवाना हुए।

Related posts

रानी मुखर्जी लिख रही हैं आत्मकथा, अगले साल होगी प्रकाशित

Live Bharat Times

अजय देवगन ने आयुष्मान को अपनी थ्रिलर में एक भूमिका की पेशकश की

Live Bharat Times

महाराष्ट्र उपचुनाव: कस्बा, चिंचवाड़ सीटों पर वोटिंग जारी, शिंदे सेना-बीजेपी, एमवीए जीत के लिए प्रयास

Live Bharat Times

Leave a Comment