Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पॉट एलोकेशन के जरिए दाखिला प्रक्रिया होगी शुरू, क्या होंगे नियम

दिल्ली विश्वविद्यालय मौके पर सीट आवंटन (स्पॉट एलोकेशन) के जरिए अपने स्नातक पाठ्यक्रमों में शेष सीट पर दाखिले की प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू करेगा। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि नई प्रक्रिया साझा सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) के तीसरे चरण के समापन के बाद शुरू की जाएगी। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नियमित सीएसएएस चरण के विपरीत, इस प्रक्रिया (स्पॉट एलोकेशन) के तहत सीट आवंटन अंतिम होगा। दाखिले के बाद इसमें संशोधन नहीं किया जाएगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, मौके पर सीट आवंटन के पहले दौर के तहत खाली सीटों की घोषणा 20 नवंबर को की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय प्रत्येक पाठ्यक्रम के तहत खाली सीटों की जानकारी देगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नियमों के मुताबिक एक उम्मीदवार केवल एक पाठ्यक्रम का चयन कर सकेगा।

इस प्रणाली के तहत सीट की उपलब्धता, पाठ्यक्रम, कॉलेज और श्रेणी की वरीयता के मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार 21 नवंबर से 22 नवंबर तक इस प्रणाली के तहत आवेदन कर सकेंगे। इसके तहत पहली सूची 23 नवंबर को घोषित की जाएगी और उम्मीदवार को उसे आवंटित सीट 24 से 26 नवंबर के भीतर स्वीकार करनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 27 नवंबर होगी।

विश्वविद्यालय बाद में इस प्रणाली के तहत और भी चरण में दाखिला लेने की घोषणा कर सकता है। विश्वविद्यालय की 70,000 स्नातक सीट पर अब तक प्रवेश पाने वाले छात्रों की कुल संख्या 61,500 से अधिक हो गई है। विश्वविद्यालय रविवार को स्नातक प्रवेश के लिए तीसरे चरण के सीट आवंटन की घोषणा करेगा।

Related posts

फरीदाबाद: जीवन ज्योत कौर ने राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, विधायक सीमा त्रिखा ने किया अभिनंदन

Live Bharat Times

विस्तारा का एयर इंडिया में विलय होगा जो टाटा के अधिग्रहण के बाद बढ़ रहा है

Live Bharat Times

शरीर में विटामिन सी, हीमोग्लोबिन और आयरन की कमी है कारण, बार-बार नस चढ़ने को नजरअंदाज न करें

Live Bharat Times

Leave a Comment