Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

दिल्ली: सस्ती बिजली पाने का आखिरी मौका आज, ऐसे करें अप्लाई

Delhi Electricity Subsidy: दिल्ली निवासियों के लिए बिजली के बिल पर सब्सिडी लेने का आज आखिरी मौका है. अगर आप 15 नवंबर के बाद बिजली के बिल पर छूट चाहते हैं तो आज ही आवेदन कर दीजिए. दिल्ली सरकार द्वारा बिजली सब्सिडी के लिए आवेदन करने की तारीख पहले 31 अक्टूबर थी लेकिन वह बढ़ाकर  15 नवंबर 2022 कर दी गई थी.

अगर आज आप आवेदन कर देते हैं तो अगले बिल से आपको सब्सिडी मिलने लग जाएगी. इसके लिए आप बिजली विभाग जाकर ऑफलाइन या आनलाइन दोनों माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. याद रहें अगर आप आवेदन नहीं करते हैं तो सब्सिडी लेने ले चूक जाएंगे.

ऐसे करें अप्लाई:

  • आवेदन करने के लिए आपको 7011311111 पर मिस कॉल देना होगा.
  • या फिर वॉट्सऐप पर Hi लिखकर भी मैसेज किया जा सकता है.
  • इसके बाद मेसेज आएगा- ‘Welcome to Delhi Government Power Subsidy portal. To avail Delhi power subsidy, please proceed.
  • अब आपको भाषा चुननी होगी.
  • अब आपसे CA नंबर (बिल पर लिखा होता है) मांगा जाएगा.
  • अब डिटेल कंफर्म कर लें.
  • अब आप सब्सिडी के लिए रजिस्टर्ड हो जाएंगे.
  • इसके अलावा जिन लोगों ने CA नंबर के साथ अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाया है, उन्हें खुद से ही सब्सिडी के लिए मैसेज भेजा जाएगा.
    2015 के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से बिजली पर छूट मिलने लगी थी. तभी से दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक की  तक की बिजली फ्री मिल रही थी. लेकिन अब इसमें कुछ शर्तें लागू हो गई हैं अब सब्सिडी सिर्फ उन्हें ही मिलेगी, जो इसके लिए आवेदन करेंगे.  जानकारी के मुताबिक अबतक 33 लाख ज़्यादा उपभोक्ता बिजली सब्सिडी के लिए आवेदन कर चुके हैं.

Related posts

पहले इस कंपनी ने 1300 कर्मचारियों को निकाला, अब प्रेसिडेंट को भी दिखा दिया बाहर का रास्ता

Live Bharat Times

KEA ने 2022 जूनियर पशु चिकित्सा निरीक्षक 250 पदों के लिए भर्ती, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Live Bharat Times

पंजाब सीमा पर लगातार तीसरे दिन बीएसएफ ने पाक ड्रोन को मार गिराया

Admin

Leave a Comment