Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Drishyam 2: क्या एक बार फिर परिवार को बचाने में कामयाब होंगे अजय देवगन? इस दिन रिलीज हो रही ‘दृश्यम 2’

 

Drishyam 2 Release Date: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और तब्बू स्टारर सस्पेंस, थ्रिलर और इमोशन से भरी फिल्म ‘Drishyam 2’ की रिलीज में अब 1 दिन बाकी है। दर्शकों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था, फिल्म ‘दृश्यम 2’ 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग से लाखों की कमाई हो चुकी है। साल 2015 में आई ‘दृश्यम’ के इस सीक्वल में एक बार फिर सलगांवकर परिवार अपने अतीत के साथ लौटने वाला है। इस बार फिल्म में अक्षय खन्ना की एंट्री हुई है जो कि एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे।

पुलिस जांच अधिकारी के किरदार के लिए Akshay Khanna ही फिल्म के मेकर्स की पहली पसंद थे। फिल्म में आईजी मीरा के बेटे के मर्डर की मिस्ट्री के केस को सुलझाने की जिम्मेदारी इस बार अक्षय खन्ना को मिलने वाली है।  2 और 3 अक्टूबर को हुई घटना को फिल्म ‘दृश्यम’ में इतने बार बताया गया की इतने सालों बाद भी लोग इसे भूल नहीं पाए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ मलयालम फिल्म ‘Drishyam 2’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। मलयालम फिल्म में में साउथ स्टार मोहनलाल (Mohanlal) ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में मोहनलाल की बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिलती है। ‘दृश्यम 2’ को मलयालम भाषा में अंग्रजी के सब टाइटल्स के साथ आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।

अजय देवगन के साथ ‘Drishyam 2’ में श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी। ट्रेड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग करेगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। ‘दृश्यम 2’ के साथ फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ रिलीज हो रही हैं। इस फिल्म में एक बार फिर कई सालों के बाद बड़े पर्दे पर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी नजर आएगी।

Related posts

BJP: निष्ठावान और बेदाग छवि वाले शिवप्रताप को राज्यपाल बनाकर बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक!

Admin

फरीदाबाद: जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कृतार्थ व ओम यादव बने विजेता, महिलाओं में कुमकुम और स्नेहा दहिया का रहा जलवा

Live Bharat Times

नीरज चोपड़ा, डायमंड लीग : ‘गोल्डन बॉय’ ने कमबैक में रचा इतिहास

Live Bharat Times

Leave a Comment