Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
दुनियाब्रेकिंग न्यूज़

America Mid Term Election: मुश्किल हुई जो बाइडन की राह, प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत, अब ये होगी दिक्कत

Republican Party got Majority: 

अमेरिका में विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी ने बुधवार को 435 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में मामूली बढ़त के साथ बहुमत हासिल कर लिया. इस बदलाव के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बाकी बचे दो साल के कार्यकाल में उनकी योजनाओं को लागू कराने में अड़चनें आने की आशंका है. डेमोक्रेटिक पार्टी की 211 सीटों के मुकाबले रिपब्लिकन पार्टी के पास अब 218 सीटें हैं। छह सीटों पर गणना अब भी जारी है। इनके परिणाम आने पर ही अंतिम स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. बता दें कि यहां मतदान 8 नवंबर को हुआ था.

उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं

रिपब्लिकन पार्टी को मध्यावधि चुनाव के बाद दोनों सदन में बहुमत हासिल करने की उम्मीद थी, लेकिन वह अपनी उम्मीदों के मुताबिक नतीजे हासिल नहीं कर पाई. हालांकि कैलिफोर्निया के 27वें जिले में जीत दर्ज कर उसने प्रतनिधि सभा में बुधवार को बहुमत हासिल कर लिया. रिपब्लिकन पार्टी ने एक दिन पहले ही केविन मैक्कार्थी को सदन में अपना नेता चुना था. मैक्कार्थी डेमोक्रेटिक पार्टी की नैन्सी पेलोसी की जगह प्रतिनिधि सभा के नए अध्यक्ष बन सकते हैं. मैक्कार्थी ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, ‘अमेरिकी लोग नई दिशा में आगे बढ़ने को तैयार हैं और प्रतिनिधि सभा इसके लिए काम करने को तैयार है.’

डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 100 सदस्यीय सीनेट में 50 सीट

सीनेट में बहुमत अब भी डेमोक्रेटिक पार्टी के पास है. 100 सदस्यीय सीनेट में उसके पास 50 सीटें हैं और अगले महीने जॉर्जिया के ‘रन ऑफ’ मुकाबले में भी उसके जीत दर्ज करने के आसार हैं. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (76) के तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की घोषणा करने के एक दिन बाद पार्टी ने प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल किया है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी को बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘मैं सदन में बहुमत हासिल करने पर रिपब्लिकन पार्टी के नेता मैक्कार्थी को बधाई देता हूं. मैं कामकाजी परिवारों के लिए प्रतिनिधि सभा के साथ मिलकर काम करने को तैयार हूं.’

चुनाव ने स्पष्ट की अपनी ताकत

Related posts

पाक की राजनीति: राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने कहा- इमरान सरकार गिराने में अमेरिका का हाथ नहीं, साजिश के आरोप बेबुनियाद

Live Bharat Times

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ में एक बॉलीवुड सुपरस्टार करेगा कैमियो

Live Bharat Times

संदिग्ध हालत में फौजी का शव होटल के कमरे से बरामद, हो रखा था कोर्ट मार्शल

Live Bharat Times

Leave a Comment