Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

फरीदाबाद: स्नैचिंग के मामले में फरार चल रहे 5000 के ईनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव प्रभारी जगबीर सिंह की टीम ने स्नैचिंग के मामले में फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम समय सिंह उर्फ सोनू है, जोकि बल्लभगढ़ के गांव मुझेड़ी का रहने वाला है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्नैचिंग की दो और जान से मारने की धमकी देने की एक वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के सात साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर बल्लभगढ़ के गांव रायपुर कला से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से एक लोहे की रॉड बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related posts

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया फनी वीडियो, Elon Musk के लाने से पहले ही देश में आ गई ड्राइवरलेस बाइक ?

Live Bharat Times

कोरोना ने चीन में फिर से बढ़ाई चिंता, फिर से घरों में कैद हुए लोग, स्कूल बंद और उड़ानें हुईं रद्द

Live Bharat Times

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी, श्रीचंद टोप में सुरक्षा बलों का अभियान जारी

Live Bharat Times

Leave a Comment