Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

मध्यप्रदेश के धार जिले के नौगांव थाने पर गंधवानी के कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है, पुलिस ने विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है, उधर पार्टी में कांगे्रस विधायक के खिलाफ केस दर्ज होते ही हलचल मच गई है।

जानकारी के अनुसार नौगांव थाने पर एक 38 वर्षीय विवाहित महिला ने कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है, महिला ने बताया कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे स्थित विधायक निवास पर उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 तक कई बार महिला के साथ दुष्कर्म कर मारपीट और अभद्र व्यवहार किया है। महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप भी लगाया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक पर केस दर्ज होने से पहले एक बार विधायक की पत्नी पर भी मारपीट का मामला दर्ज हो चुका है, उनके घर काम करने आनेवाली एक महिला ने उनकी पत्नी प्रतिमा के खिलाफ अपशब्द बोलेकर मारपीट करने का प्रकरण दर्ज करवाया था। ऐसे में जैसे ही विधायक के खिलाफ केस दर्ज हुआ, लोगों को उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला भी याद आने लगा।

Related posts

Indian Railways: रेलवे का बड़ा फैसला, Vande Bharat Express के लिए शताब्दी समेत 25 ट्रेनों का बदला समय, यहां देखें लिस्ट

Live Bharat Times

रांची एयरपोर्ट पर 14 करोड़ की लागत से दो नए एयरोब्रिज का लोकार्पण।

Live Bharat Times

सीएम योगी ने विंग कमांडर पृथ्वी सिंह को दी श्रद्धांजलि, नौकरी व परिवार के एक सदस्य को 50 लाख रुपये देने का ऐलान

Live Bharat Times

Leave a Comment