Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

अहमदाबाद में सीएम भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरे दिन भव्य रोड शो का आयोजन

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है. मध्य गुजरात में 5 दिसंबर को होने वाले मतदान से पहले नेता जोरदार प्रचार कर रहे हैं. इस बीच मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज लगातार दूसरे दिन अहमदाबाद में रोड शो किया. मुख्यमंत्री के भव्य रोड शो में मुख्यमंत्री ने खुली जीप में सवार होकर शक्ति प्रदर्शन किया इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

अहमदाबाद में लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का रोड शो बोपल रिंग रोड से आंबली गांव तक हुआ. जिसमें आबाद नगर, हनुमानजी मंदिर, नंदन पार्क, उमिया मंदिर, आरोही क्लब रोड सहित क्षेत्र से यह रोड-शो होकर गुजरा, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है.

कल भी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घाटलोडिया में भव्य रोड शो का आयोजन किया था. मेमनगर के सुभाष चौक से बोडकदेव तक भव्य रोड शो में खुली जीप में सवार होकर मुख्यमंत्री ने लोगों का अभिनंदन किया था. घाटलोडिया विधानसभा में अनुमानित 12 किमी लंबे रोड शो में उन्हें शानदार प्रतिक्रिया मिली थी. रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए थे.

Related posts

सेंसेक्स 290 अंक ऊपर 58365 पर खुला, भारतीय शेयर बाजार में तेजी का माहौल

Live Bharat Times

2450 आरक्षी को ASI में मिलेगा प्रोन्नति, जायेंगे प्रमोशनल ट्रेनिंग पर

Live Bharat Times

कच्ची सब्जियों के सेवन से होने वाले इन विशेष फायदों के बारे में जरूर जाने

Live Bharat Times

Leave a Comment