Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

350 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट की तरह चमकने वाला यह गाजियाबाद का नया रेलवे स्टेशन

गाजियाबाद: रेल मंत्रालय के द्वारा शनिवार को गाजियाबाद के नए स्टेशन की कुछ तस्वीरें साझा की गई हैं। लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट की तरह चमकने वाला यह गाजियाबाद का नया रेलवे स्टेशन गाजियाबाद वासियों की खुशी को कई गुना बढ़ा देगा। गाजियाबाद में सांसद वी.के. सिंह के अथक प्रयासों से बनने जा रहे इस रेलवे स्टेशन टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह 3 मंजिला नई इमारत वाला रेलवे स्टेशन बेहद आधुनिक और सुविधाओं से परिपूर्ण होगा। गाजियाबाद जंक्शन से 200 ट्रेन ठहरकर चलती हैं । यहां से यात्री कई राज्यों में अपनी यात्रा के लिए आते है और ट्रेन पकड़ते है । सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जिसके जब यह नया स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा तो कई तरह की आधुनिक सुविधाओं का यात्रियों को लाभ होगा। ये सुविधाएं मिलेंगी
■ आधुनिक मल्टीलेवल वाहन पार्किंग बनेगी, यात्रियों के बैठने के लिए बड़ा वेटिंग एरिया होगा।
■स्टील की बेंच लगेगी, प्लेटफार्म पर स्वचालित सीढ़ियां बनेंगी।
■रैंप वाला फुटओवर ब्रिज बनेगा। और डोरमेट्री और रेस्टरूम होंगे।
]■वीआईपी लॉज बनेगा, एफओबी पर लिफ्ट का प्रावधान होगा
■ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगेंगी, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड होंगे।
■आरओ का शुद्ध पानी और साफ सुथरे शौचालय होंगे।
■सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, ओला, उबर सेवा की सुविधा होगी।
■इलेक्ट्रिक बस का परिसर मैं स्टॉपेज होगा।

Related posts

राज्यपाल के भाषण से 50 करोड़ का बजट मिला : एक लाख लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन मुहैया कराएगी सरकार, सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा

Live Bharat Times

देश में सड़कों का निर्माण बहुत ही तेजी से हो रहा है

Live Bharat Times

रितेश अग्रवाल- कॉलेज ड्रॉपआउट से सबसे कम उम्र के सेल्फ-मेड अरबपति तक का सफर

Live Bharat Times

Leave a Comment