Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

जोश में नोरा फतेही ने खोया होश, तिरंगे के ‘अपमान’ पर हुईं ट्रोल

नोरा फतेही के धमाकेदार डांस और ग्लैमरस लुक के चर्चे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। नोरा की इसी लोकप्रियता के चलते उन्हें कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2022 में परफॉर्म करने का मौका मिला। नोरा ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 फैन फेस्टिवल में शानदार डांस किया। नोरा ने स्टेज पर तिरंगा लहराते हुए जय हिंद के नारे भी लगाए। लेकिन इसी बीच नोरा से एक बड़ी गलती हो गई जिसके चलते वह ट्रोल हो रही हैं।

नोरा ने तिरंगे को उल्टा लहराया
वीडियो में नोरा फतेही कहती हैं- भारत भले ही फीफा वर्ल्ड कप में न हो, लेकिन हम इस फेस्ट का हिस्सा हैं। हमारे संगीत से, हमारे नृत्य से। नोरा की ये बातें सुनकर वहां मौजूद लोग एक्साइटेड हो जाते हैं। वे चिल्लाने लगते हैं। नोरा के साथ-साथ दर्शक जय हिंद के नारे भी लगाते हैं। स्टेडियम में भारत, भारत के नारे लगे। नोरा का तिरंगा लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

नोरा फतेही हुईं ट्रोल
नोरा पर तिरंगे को गलत तरीके से पकड़कर लहराने और अपमान करने के आरोप लग रहे हैं। हद तो तब हो गई जब नोरा ने उल्टा तिरंगा लहरा दिया। उसे दुपट्टे की तरह अपने चारों ओर लपेट लिया। नोरा ने जिस तरह से मंच से नीचे खड़े एक शख्स को तिरंगा लौटाया, उससे भी उनकी आलोचना की जा रही है।

नोरा का कहना है कि जब वह कनाडा से भारत आईं तो उनके पास सिर्फ 5000 रुपए थे। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। नोरा ने कहा कि वह केवल 5000 रुपए लेकर भारत आई थीं। हालांकि जिस एजेंसी में मैं काम कर रही थी, वहां से बाद में मुझे हर हफ्ते 3000 रुपए मिलते थे। लेकिन इस राशि से दैनिक दिनचर्या का प्रबंधन करना बहुत मुश्किल था लेकिन मैंने सब कुछ स्मार्ट तरीके से प्रबंधित किया ताकि सप्ताह के अंत में पैसा खत्म न हो।

Related posts

वेब सीरीज के जरिए मनोरंजन की दुनिया में एंट्री करेंगे आर्यन खान

Live Bharat Times

अयोध्या में बन रहे श्री राम मन्दिर की भव्य तस्वीरे आई सामने, जानिए कब तक निर्माण कार्य होगा संपन

Live Bharat Times

बात करें शादी की: आलिया को अपनी बहू बनाकर खुश हैं नीतू कपूर, कहा- शादी के बाद बदल गया है बेटा रणबीर

Live Bharat Times

Leave a Comment