Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गुजरात चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी ने रानिप के निशान स्कूल में किया मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है. दूसरे चरण के मतदान में उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटें शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद के रानिप इलाके में मौजूद निशान स्कूल में अपना मतदान किया. मतदान के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को बधाई दी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों ने लोकतंत्र का पर्व बखूबी मनाया है.

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए दूसरे चरण में मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोकतंत्र का यह उत्सव है इसे मतदाताओं ने उमंग के साथ मनाया है. मैं इसके लिए अभिनंदन करता हूं. मैं चुनाव आयोग को भी बधाई देता हूं कि उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से पूरे विश्व में भारत की लोकंतत्र की प्रतिष्ठा बढ़े इस प्रकार से चुनाव का संचालन करने की महान परंपरा विकसित की है.

मतदान करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र का यह उत्सव है इसे मतदाताओं ने उमंग के साथ मनाया. मैं इसके लिए गुजरात के तमाम मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं.

Related posts

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐतिहासिक फ़ैसला उपराष्ट्रपति ने दिया बयान

Live Bharat Times

उर्फी को कपड़ों से है एलर्जी, ज्यादा कपड़ा पहनने से खराब हो जाती है हालत

Admin

Oppo Reno 16 Launch: 2 जुलाई को भारत में मचेगा धमाल

Live Bharat Times

Leave a Comment