Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

गुजरात में बीजेपी का जीत से पहले जीत का जश्र

कल हिमाचल प्रदेश की 68 और गुजरात की 182 सीटों के नतीजे आएंगे। दोनों को मिला दें तो फिर सीटों की संख्या 250 हो जाती है यानी आज 250 सीटों का फाइनल आंकड़ा आया, कल भी जंग 250 सीटों की होगी। हालांकि ये एक बड़ी पिक्चर है क्योंकि इसमें हिमाचल प्रदेश और गुजरात जैसे राज्य हैं। हिमाचल प्रदेश में सत्ता हर 5 साल में बदलने का चलन रहा है लेकिन गुजरात में बीजेपी लगातार 6 बार से सत्ता में बनी हुई है। ये एक ऐसा किला है जिसे कांग्रेस भी नहीं हिला पाई।

इस बार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने ताल ठोंकी है लेकिन वो बीजेपी को कितनी बड़ी चुनौती दे पाएंगे इसपर कल नजर रहेगी। आज से 10 दिन पहले केजरीवाल ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी गुजरात में तख्ता पलट कर देगी। इतना ही नहीं उन्होंने तो सीटों को भी एक पर्ची पर लिखकर बता दिया था।

गुजरात में एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना में कुछ घंटों का समय बचा है और सत्तारूढ़ बीजेपी राज्य में लगातार सातवीं जीत को लेकर उत्साहित है। रिजल्ट से पहले गुजरात बीजेपी में खलबली मची हुई है। एग्जिट पोल के परिणामों को देख बीजेपी अति उत्साहित है और रिजल्ट पहले ही अपने जीत के जश्न की तैयारी में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक काउंटिंग से पहले बीजेपी की ओर से नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। गुजरात को संभवत: अगले रविवार या सोमवार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। हालांकि वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का फिर से मुख्यमंत्री बनना तय है। उम्मीद है कि नई सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह उद्घाटन से पहले होगा।

Related posts

पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किए साउथ के इन चार दिग्गजों को, जाने पूरी खबर।

Live Bharat Times

मर्सिडीज बेंजने अपने ईक्यूएस का अनावरण किया, कार की कीमत करीब 1.2 करोड़ रुपये

Live Bharat Times

पंजाब पुलिस ने हमले की ताजा कोशिश नाकाम की, 3 को पकड़ा, लाइव आरपीजी जब्त

Admin

Leave a Comment