Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

जमालपुर-खाड़िया सीट से इमरान खेड़ावाला ने एक बार फिर हासिल की जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती आज हो रही है, वहीं अहमदाबाद की जमालपुर खाड़िया सीट से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान खेड़ावाला ने एक बार फिर जीत दर्ज की है. इमरान खेड़ावाला ने बीजेपी के भूषण भट्ट को हराया है.

अहमदाबाद की जमालपुर खड़िया ऐसी सीट है जहां 2017 में कांग्रेस ने बीजेपी को हराकर 440 वोल्ट का झटका दिया था. इस सीट के महत्व के बारे में बात करें तो यहां से अशोक भट्ट ने लगातार 8 बार जीत हासिल कर चुके थे. अशोक भट्ट 1960 के दशक से जनसंघ में सक्रिय थे और उन्होंने गुजरात सरकार के लिए अहम काम किया है. 1975 से 2017 तक यह सीट बीजेपी का गढ़ रही है. अशोक भट्ट लगातार 8 बार इस सीट से जीते और 2007 के बाद अशोक भट्ट के बेटे भूषण भट्ट इस सीट से चुनाव लड़े थे.

जमालपुर खाड़िया सीट पर कुल वोटर 217787 हैं. जिसमें पुरुष मतदाता 110333 तथा महिला मतदाता 107451 हैं. जिसमें 58.24 फीसदी मतदान हुआ था. जमालपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी भूषण भट्ट के नाम का ऐलान किया था. कांग्रेस ने प्रत्याशी के तौर पर इमरान खेड़ावाला को फिर से मैदान में उतारा था. जबकि आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी के तौर पर हारून नागौरी को टिकट दिया था. वहीं एआईएमआईएम ने साबिर काबलीवाला को मैदान में उतारा था.

Related posts

MPPEB ने Excise Constable पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जाने भर्ती संबंधित जानकारी।

Live Bharat Times

11 करोड़ कलेक्शन के साथ ‘सेल्फी’ अक्षय की 10वीं सुपरफ्लॉप फिल्म बनी

Live Bharat Times

बिहार में बीजेपी ने शुरू की चुनाव की तैयारी !: 7 दिन में 6 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री करेंगे बिहार का दौरा, पार्टी करेगी 4 बड़ी रैलियां

Live Bharat Times

Leave a Comment